रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी, 21 अप्रैल। शहर के चाँदमारी क्षेत्र में ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ के नौवें शोरूम का भव्य उद्घाटन मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री शियाराम जी, जो संस्थान के सबसे पुराने सदस्य एवं वरिष्ठ कार्याधिकारी हैं, के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चाँदमारी (स्टेट बैंक के सामने) में इस नई शाखा की शुरुआत की गई है। उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी घोषित किए गए हैं, जिसमें 10 ग्राम सोने के आभूषणों पर ₹2400 की सीधी छूट, डायमंड ज्वेलरी पर 20 प्रतिशत तक की छूट तथा पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज सुविधा शामिल है।
संस्थान के चेतन अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों और वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आधुनिक व आकर्षक ज्वेलरी का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इसमें हीरे की अंगूठियां, कपल एंगेजमेंट बैंड, नोजपिन, लाइटवेट नेकलेस सेट और डायमंड चूड़ी सेट प्रमुख हैं। सभी डायमंड ज्वेलरी के साथ IGI प्रमाणपत्र भी दिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता की पूर्ण गारंटी मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में रौनक जी ने उपस्थित अतिथियों, ग्राहकों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेतन अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






















टिप्पणियाँ