सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कण-कण में विद्यमान परमात्मा को पहचान कराने वाला ही सद्गुरु होता है और सच्चे संत का मिलना ही ईश्वर प्राप्ति का संकेत है : महात्मा सुजाता बाई जी || AARCC LIVE NEWS VARANASI

वाराणसी/रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी  अखिल भारतीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह का भव्य शुभारंभ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के धूपचंडी स्थित स्वयंवर लॉन में हुआ। यह आयोजन समिति के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से संपन्न हो रहा है। समारोह के प्रथम दिन बिहार प्रांत प्रभारी महात्मा हीरा बाई जी ने उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा कण-कण में विद्यमान हैं, परंतु बिना योग-साधना और सद्गुरु के मार्गदर्शन के उनका साक्षात्कार संभव नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे दूध में घी, सरसों में तेल और पानी में बिजली छिपी होती है, उसी प्रकार परमात्मा सर्वत्र मौजूद हैं, पर उन्हें जानने के लिए सही विधि आवश्यक है। कण-कण में बसे परमात्मा की अनुभूति कराने वाला ही सच्चा सद्गुरु होता है। वाराणसी प्रभारी महात्मा सुजाता बाई जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जब जीवन में सच्चे संत का सानिध्य प्राप्त होता है, तब यह समझ लेना चाहिए कि ईश्वर प्राप्ति का समय निकट आ गया है। उन्होंने कहा कि...

संत कबीरदास के महापरिनिर्वाण दिवस पर आचार्य विवेक दास का भव्य नागरिक अभिनंदन || AARCC LIVE NEWS VARANASI

वाराणसी/रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी  नव संस्कृति साहित्य संघ, वाराणसी इकाई की ओर से निर्गुण संत साहित्य परंपरा के अग्रणी कवि संत कबीरदास के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कबीर मठ के महंत आचार्य श्रद्धेय विवेक दास जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे विद्वानों, साहित्यकारों एवं कबीर अनुयायियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे प्रो. ओम प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र प्रताप, डॉ श्रद्धानंद, डॉ कवींद्र नारायण, डॉ व्योमकेश शुक्ला, संस्था अध्यक्ष डॉ संगीता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ नसीमा निशा एवं सचिव श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा आचार्य विवेक दास जी को उत्तरीय एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ संगीता श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। कबीर ने समाज में व्याप्त आडंबर, कुरीतियों और ढकोसलों का निर्भीक विरोध किया तथा मानवता, समानता और कर्म को जीवन का मूल आधार बताया। उनका काव्य और जीवन दर्शन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अभिनंदन पत्र ...

रविन्द्रपुरी पार्क में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित, 80 मरीजों की हुई जांच || AARCC LIVE NEWS VARANASI

  वाराणसी/रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी   रविन्द्रपुरी कल्याण समिति एवं आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्रपुरी पार्क में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान जिन मरीजों का रक्तचाप एवं शुगर स्तर सामान्य पाया गया, उनका चयन कर आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल की टीम द्वारा आगे के उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। इस शिविर में कुल 80 मरीजों ने जांच प्रक्रिया में भाग लिया। आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल की टीम में पंकज त्रिपाठी, डॉक्टर सृष्टि पौडवाल, सवेरा एवं प्रतिमा पटेल के कुशल नेतृत्व में मरीजों की जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराई गई। वहीं सम्पूर्ण जांच प्रक्रिया एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य अमृता शाही, डॉक्टर रूबी शाह, प्रकाश सोनेजा, घनश्याम जायसवाल एवं अमित मिश्रा द्वारा किया गया। रविन्द्रपुरी कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, संयोजक अजीत बजाज, अमित अग्रवाल, हर्ष बजाज, मोहन लाल एवं संगीता बजाज सहित अन्य सदस्यों ने पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से शिविर को सफल बना...

रिम्स (RIMS) हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह का गरिमामय समापन || AARCC LIVE NEWS VARANASI

  वाराणसी/रिपोर्ट: आलोक चतुर्वेदी  राजिंदर इंटीग्रेटेड मल्टी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (RIMS) के भव्य उद्घाटन समारोह का समापन बुधवार को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीकरण, माननीय श्री रविंद्र जायसवाल द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। समारोह का आयोजन परम श्रद्धेय संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन आशीर्वाद से किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि RIMS जैसे आधुनिक एवं सुव्यवस्थित चिकित्सा संस्थान वाराणसी सहित सम्पूर्ण पूर्वांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में बेड, मल्टी-स्पेशियलिटी सेवाएं एवं अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं की उपलब्धता आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं त्वरित उपचार प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. व...