रविन्द्रपुरी पार्क में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित, 80 मरीजों की हुई जांच || AARCC LIVE NEWS VARANASI
रविन्द्रपुरी कल्याण समिति एवं आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्रपुरी पार्क में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर के दौरान जिन मरीजों का रक्तचाप एवं शुगर स्तर सामान्य पाया गया, उनका चयन कर आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल की टीम द्वारा आगे के उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। इस शिविर में कुल 80 मरीजों ने जांच प्रक्रिया में भाग लिया।
आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल की टीम में पंकज त्रिपाठी, डॉक्टर सृष्टि पौडवाल, सवेरा एवं प्रतिमा पटेल के कुशल नेतृत्व में मरीजों की जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराई गई। वहीं सम्पूर्ण जांच प्रक्रिया एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य अमृता शाही, डॉक्टर रूबी शाह, प्रकाश सोनेजा, घनश्याम जायसवाल एवं अमित मिश्रा द्वारा किया गया।
रविन्द्रपुरी कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, संयोजक अजीत बजाज, अमित अग्रवाल, हर्ष बजाज, मोहन लाल एवं संगीता बजाज सहित अन्य सदस्यों ने पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रकाश सोनेजा ने सभी हॉस्पिटल स्टाफ एवं रविन्द्रपुरी निवासियों का आभार व्यक्त किया। वहीं अजीत बजाज ने घोषणा की कि जिन लोगों का आज की जांच में किसी कारणवश चयन नहीं हो पाया है,उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है।
आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल द्वारा अगला निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर 26 फरवरी को रविन्द्रपुरी स्थित कीनाराम बाबा स्थल पर आयोजित किया जाएगा।







टिप्पणियाँ