सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माँ भीमचंडी देवी का भव्य प्राकट्योत्सव धूमधाम से संपन्न, चतुर्वेद मंत्र जागरण रहा विशेष आकर्षण | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  माँ भीमचंडी देवी का भव्य प्राकट्योत्सव धूमधाम से संपन्न, चतुर्वेद मंत्र जागरण रहा विशेष आकर्षण रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े माँ भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव का आयोजन रविवार, 30 अगस्त 2026 को भाद्रपद कृष्ण द्वितीया के पावन अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। माँ भीमचंडी देवी जन्मोत्सव आयोजन समिति, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दिनभर विभिन्न वैदिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन से हुआ। इसके पश्चात श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, देवी-देवताओं का अभिषेक तथा अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। रुद्रचंडी यज्ञ और महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ प्राकट्योत्सव के अवसर पर रुद्रचंडी यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए मां से सुख, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में कलाका...

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंच ने धूमधाम से मनाया तीज मिलन समारोह | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  तीज मिलन समारोह में गूंजी कजरी की मिठास, लोक संस्कृति और परंपराओं से सजा आयोजन रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 30 अगस्त 2026। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंच, वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कजरी गायन, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत को जीवंत किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए तीज पर्व की उमंग और उल्लास को साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो. उमा त्रिपाठी, पूर्व संकाय अध्यक्ष, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश) द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद श्रीमती सुमन द्विवेदी एवं श्रीमती सुषमा शुक्ला ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। लोक संगीत और परंपराओं के संरक्षण पर जोर मुख्य अतिथि प्रो. उमा त्रिपाठी ने कहा कि लोक संगीत और लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आधुनिकता के दौर में इन परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पहले से कही...

बैंड की धुन पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’ महादेव के स्वागत में उमड़ा भक्ति का सैलाब | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बैंड की धुन पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, महादेव के स्वागत में उमड़ा भक्ति का सैलाब 36वीं वाहिनी पीएसी के बैंड ने महंत आवास से बाबा के धाम तक बांधा शिवमय सुरों का संसार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रहीं काशी की गलियां  रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव    वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में शुक्रवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महादेव के प्रति काशीवासियों की अगाध आस्था जब सुरों में ढली तो शहर की गलियां और रास्ते शिवमय हो उठे। 36वीं वाहिनी पीएसी के बैंड ने विनोद सिंह के नेतृत्व में महंत आवास से बाबा के धाम तक अपनी सुरमयी प्रस्तुति से ऐसा वातावरण बनाया कि राहगीर, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु कुछ पल ठहरकर इस भक्तिमय दृश्य के साक्षी बनते नजर आए। बैंड के वाद्ययंत्रों से निकलती शिवभक्ति की धुनों के बीच लगातार ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। वहीं ‘मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, महादेव आएंगे’ की धुन ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह पैदा किया। भक्ति गीत की धुन जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, लोगों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। पीए...

मां भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव 30 अगस्त को, चतुर्वेद मंत्र जागरण रहेगा खास आकर्षण | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  30 अगस्त को होगा मां भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव,  चतुर्वेद मंत्र जागरण रहेगा विशेष आकर्षण पंचक्रोशी यात्रा के द्वितीय पड़ाव पर भव्य आयोजन, रुद्रचंडी यज्ञ, भजन संध्या, महाआरती और विशाल भंडारे का होगा आयोजन   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव    वाराणसी। काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े मां भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव का आयोजन इस वर्ष 30 अगस्त, रविवार को भाद्रपद कृष्ण द्वितीया के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। मां भीमचंडी देवी की असीम अनुकंपा से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राकट्योत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, रुद्रचंडी यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति, भजन संध्या, भगवती महाआरती और विशाल भंडारा प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। चारों वेदों के गुप्त मंत्रों का होगा प्रत्यक्ष पाठ इस वर्ष के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता ‘चतुर्वेद वसंत पूजन मंत्र जागरण...