रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। खोजवां स्थित अग्यवान वीर स्थल पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर कथा वाचन प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पं. श्री कृष्ण कुमार दीक्षित जी महाराज (काशी) द्वारा किया जा रहा है। यह श्रीमद्भागवत कथा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा प्रवचन के दौरान पं. श्री कृष्ण कुमार दीक्षित जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर करने वाली दिव्य कथा है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और ईश्वर भक्ति का भाव जागृत होता है। इस श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के निवेदक यज्ञ नारायण उपाध्याय हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार करना है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त ...
MSME (Udyam) Registered Enterprise Udyam Registration No.: UDYAM-UP-30-0077442 वाराणसी, उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय समाचार AARCC LIVE News Varanasi is a trusted digital news platform delivering real-time updates on Varanasi, Uttar Pradesh, and national news. We provide accurate, timely, and engaging coverage of breaking news, government updates, public issues, and important events to keep our readers informed.