बनारस में नई टाटा सिएरा का भव्य लॉन्च, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स से लैस SUV | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी।
बनारस स्थित बृजलेक्स मोटर्स में युवाओं के लिए एक बार फिर आइकॉनिक SUV नई टाटा सिएरा को नए अवतार में लॉन्च किया गया। वर्ष 1991 में पहली बार भारत में पेश की गई टाटा सिएरा ने अपने बोल्ड लुक और प्रीमियम डिजाइन से एक अलग पहचान बनाई थी। अब यह SUV आधुनिक तकनीक, दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ फिर से भारतीय सड़कों पर लौट आई है।
नई टाटा सिएरा को इस बार डिजाइन, तकनीक, क्षमता और कारीगरी के बेहतरीन संयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह SUV अपने सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने का दावा करती है। टाटा मोटर्स ने इसे सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि एक अनुभव और आंदोलन के रूप में पेश किया है, जो ग्राहकों को सामान्य से हटकर कुछ खास अनुभव प्रदान करता है।
बृजलेक्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक विन्रम अग्रवाल एवं निदेशक देवांग मेहरा ने बताया कि टाटा सिएरा को विशेष रूप से उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो स्टाइल, आराम, सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन संतुलन चाहते हैं। यह एक मिड-साइज़ SUV है,जो शहरी और लंबी यात्राओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
टाटा मोटर्स ने इस SUV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करते हुए इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख रखी है। यह वाहन फिलहाल पेट्रोल और डीजल (ICE) इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ नया 1.5 लीटर TGDI हाई-परफॉर्मेंस टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो लगभग 170 PS पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अतिरिक्त 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मौजूद है।
ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं। तकनीक की बात करें तो यह टाटा की पहली ICE कार है, जिसमें इन-बिल्ट 5G कनेक्टिविटी दी गई है। प्रीमियम फीचर्स में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और JBL साउंड सिस्टम शामिल हैं।
सुरक्षा के लिहाज़ से टाटा सिएरा को Beyond 5-Star सेफ्टी रेटिंग के अनुरूप बताया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX माउंट्स, और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्चिंग कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा मोटर्स के एरिया ज़ोन के जनरल मैनेजर मिथलेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्रिजलेक्स मोटर्स के जनरल मैनेजर रणधीर सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नई टाटा सिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नई सिएरा के शानदार लुक और आधुनिक फीचर्स की सराहना की तथा इसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक मजबूत और प्रीमियम पेशकश बताया।









टिप्पणियाँ