राज इंग्लिश स्कूल एवं राज स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चिल्ड्रेन प्रीमियर लीग (सीपीएल–2025) सीआईएमएस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी| राज इंग्लिश स्कूल एवं राज स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित चिल्ड्रेन प्रीमियर लीग (CPL–2025) सीआईएमएस ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन मंगलवार को होटल बुद्धापार्क में धूमधाम से किया गया। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही 12 वर्ष तक के बच्चों की यह विशेष क्रिकेट लीग आईपीएल की तर्ज पर तैयार की गई है। इसमें आठ टीमों के नन्हे खिलाड़ियों का चयन ट्रायल, नीलामी और लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज इंग्लिश स्कूल के निदेशक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में जर्सी लॉन्चिंग के साथ हुआ। इसके बाद सीपीएल अध्यक्ष रत्नेश दूबे व महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मुख्य अतिथि एवं स्कूल चेयरमैन डॉ. हरिओम सिंह ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य बच्चों को क्रिकेट की सही दिशा, उचित प्रशिक्षण और खेल कौशल प्रदान करना है। वरिष्ठ पत्रकार स्नेहरंजन ने इस आयोजन को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बात कही। वहीं डॉ. अरविंद सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को भविष्य का खिलाड़ी और समाज के उभरते सितारे बताया। उद्घाटन समारोह...