जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय एवं HIV/AIDS जागरूकता अभियान के तहत वाल लेखन कार्यक्रम आयोजित | वाराणसी Aarcc Live News
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी, 27 नवंबर 2025।
श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन एवं बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल्स लिविंग विद HIV/AIDS सोसायटी द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहे जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान एवं HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत राजापुर, महादेवपुर, तेवर व गुरवट में व्यापक वाल लेखन (Wall Writing) अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर दीवारों पर कई महत्वपूर्ण एवं जागरूकता से भरपूर स्लोगन लिखे गए, जिनमें शामिल हैं—
“श्री लक्ष्मीकुण्ड ने ठाना है, HIV/AIDS को दूर भगाना है”
“बेटी–बेटा एक समान, दोनों पर दो पूरा ध्यान”
“कम उम्र शादी जीवन की बर्बादी”
“लड़की–लड़का एक समान, फिर क्यों भेद करे इंसान”
“स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार—है सबका अधिकार”
“हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं”
इन संदेशों के माध्यम से स्थानीय जनसमुदाय को जागरूक किया गया और सामाजिक समानता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा HIV/AIDS के प्रति सही जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन से सह निदेशका बैजंती पटेल, वित्त निदेशक शनिकुमार रंजन, परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम, मनोज कुमार, नीता देवी, इश्वरलाल, रंजीत कुमार शामिल रहे।
वहीं बनारस नेटवर्क से साधना, संतोष कुमार, तथा रोशनी स्वयं सहायता समूह से पुष्पा देवी, रेखा शर्मा, परमशीला ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर जेंडर आधारित हिंसा को रोकना, HIV/AIDS से जुड़े मिथकों को दूर करना तथा स्वास्थ्य–शिक्षा–समानता के प्रति जनसंदेश पहुँचाना है।







टिप्पणियाँ