कबीर के समता और मानवता के संदेश की आज भी प्रासंगिकता: प्रो. एम.पी. अहिरवार | AARCC LIVE NEWS VARANASI
कबीर के समता और मानवता के संदेश की आज भी प्रासंगिकता: प्रो. एम.पी. अहिरवार रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। नान्दी सेवा न्यास द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को विभिन्न तकनीकी सत्रों और समापन समारोह का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देशभर से आए शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों ने कबीर के दर्शन, सामाजिक चिंतन और समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रातः आयोजित द्वितीय तकनीकी सत्र में 17 शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इसके उपरांत तीसरे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. इंद्रवीर सिंह ने की, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. मिथिलेश कुमार एवं डॉ. रविंद्र कुमार गौतम उपस्थित रहे। सत्र का संचालन डॉ. अंशुमान सिंह ने किया। इस दौरान 25 से अधिक शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण हुआ। [ वीडियो देखें ] समापन समारोह का शुभारंभ संत कबीर, महात्मा गांधी, डॉ. भगवान दास एवं शिव प्रसाद गुप्त के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. विपिन कुमार (हिंदी विभाग, बीएचयू) ने कहा कि आ...