भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए GNRF की पहल, सरैया पुराना पुल पर लगाया मुफ्त ठंडे पानी का स्टॉल AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने सरैया पुराना पुल क्षेत्र में राहगीरों, मजदूरों और यात्रियों के लिए मुफ्त ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल स्टॉल (सबील) की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
स्टॉल का उद्घाटन सरैया पुलिस चौकी प्रभारी सत्यदेव ने किया। उन्होंने फाउंडेशन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान इस प्रकार की सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत प्रदान करती हैं।
[ वीडियो देखें ]
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टॉल पर पूरी तरह फिल्टर्ड एवं स्वच्छ ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। सुबह से शाम तक संस्था के स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) लगातार मौजूद रहकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को पानी पिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन देशभर में जरूरतमंद लोगों की सहायता, मुफ्त चिकित्सा सेवा, वृक्षारोपण और विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से लगातार जनसेवा कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद दानिश, स्टेट जिम्मेदार शाहिद भाई, डॉ. मुबाशिर, डिस्ट्रिक्ट जिम्मेदार शाहिद भाई, हाजी आरिफ अली, इम्तियाज साहब, शाहिद उत्तरी, सोहेल भाई, मुस्कीम भाई, शाहिद रजा, हाजी साहब सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिक और संस्था के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान यह सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। संस्था ने नागरिकों से भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग करने की अपील की।









टिप्पणियाँ