सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा में "बरसो रे मेघा-मेघा" थीम पर तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI

हाल की पोस्ट

बीएचयू में भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बीएचयू में भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ   अटल इनक्यूबेशन सेंटर में बीएफएसआई एसएससी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव    वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विचार, नवाचार और उद्यमिता को एक मंच पर लाने वाले दो दिवसीय भारत इनोवेशन कॉन्क्लेव 2.0 का शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन में शुभारंभ हुआ। अटल इनक्यूबेशन सेंटर, प्रबंधन शास्त्र संस्थान, बीएचयू की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव की इस वर्ष की थीम ‘फ्रॉम आइडियाज़ टू इम्पैक्ट : ट्रांसफॉर्मिंग इनोवेशन इंटू नेशन-बिल्डिंग’ है। उद्घाटन समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शोध और नवाचार विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं, लेकिन वास्तविक चुनौती शोध से प्राप्त परिणामों और नवाचारों को व्यवहार्य कंपनियों तथा स्टार्टअप में परिवर्तित करने की है। उन्होंने रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में इनक्यूबेशन तथा उद्यमिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं को जोखिम लेने, असफलता की संभावना को स्वीकार करने और व्यवहार्य समाधानों के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्सा...

100 विद्यालयों में होगी गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2026, 2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  100 विद्यालयों में होगी गीता ज्ञान प्रतियोगिता, 2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ महामना विद्यालय में पोस्टर विमोचन के साथ प्रतियोगिता का शंखनाद, कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और भगवद्गीता के ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन इस वर्ष वाराणसी के 100 विद्यालयों में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से होगा। इसके लिए विद्यालयों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित महामना विद्यालय में महामना संस्कार पुस्तकालय, वाराणसी एवं महामना मालवीय मिशन (बीएचयू इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं गीता के अग्रणी उपासक भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पोस्टर का विमोचन महामना विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू सिंह एवं गणमान्य अतिथियों ने किया...

बिजली और कच्चे माल की महंगाई का असर: 10 सितंबर से बुनकरों के तैयार माल पर 10-15% दाम बढ़ाने की अपील | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बुनकरों के तैयार माल के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की अपील, 10 सितंबर से लागू होगा नया मूल्य रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव  वाराणसी। बिजली की बढ़ी दरों और कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से बुनकरों पर बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच गिरस्ता एवं व्यापारी बंधुओं ने तैयार माल के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह मूल्य वृद्धि 10 सितंबर 2026 से लागू करने की अपील की गई है। बुनकर उद्योग मंडल के महासचिव जुबैर आदिल ने बताया कि बिजली की दरों में पहले की तुलना में करीब सात गुना वृद्धि होने से बुनकर पहले से ही आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। वहीं, कच्चे माल यार्न की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ने से उत्पादन लागत में भी काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई उत्पादन लागत को देखते हुए गिरस्ता एवं व्यापारी बंधुओं की बैठक में तैयार माल, जिसमें साड़ी, सूट एवं अन्य कपड़े शामिल हैं, के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि करके बिक्री करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, उत्पादन लागत के अनुरूप म...

जेसीआई काशी शिवा का ‘द 777 जेसीआई सप्ताह’ 9 से 13 सितंबर तक | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  जेसीआई काशी शिवा का ‘द 777 JCI वीक 2026’ आज से, 13 सितंबर तक होंगे विविध आयोजन रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव  वाराणसी, 9 सितंबर। जेसीआई काशी शिवा की ओर से नेतृत्व, सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य, व्यवसायिक नेटवर्किंग और पारिवारिक सहभागिता को समर्पित ‘द 777 JCI वीक 2026’ का आयोजन 9 से 13 सितंबर तक किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन के तहत शहर में सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, व्यवसायिक और पारिवारिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित होगी। आयोजन की शुरुआत 9 सितंबर को ‘Sustainable Sipping Day’ से होगी। श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी संयोजक JC शालिनी पांडेय हैं। 10 सितंबर को ‘Youth Leadership and Voice Day’ का आयोजन Microtek College of Management and Technology, मालदहिया में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास विकसित करना है। इसकी संयोजक JC दीप्ति बेहरोत्रा हैं। 11 सितंबर को ‘Health Check Up Camp & Digital Outreach Day’ के ...