इनर व्हील क्लब वाराणसी स्पार्कलिंग स्टार्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह, नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार | AARCC LIVE NEWS VARANASI
इनर व्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार्स की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, तीन सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ
वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी स्पार्कलिंग स्टार्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह गुरुवार को कस्तूरी हॉल, होटल सूर्या में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर डॉ. अनुराधा भाटिया (2026-27) की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।
नई अध्यक्ष सुरभि मोदी, सचिव मंदाकिनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुजा बागला, आईएसओ शिवानी अग्रवाल और संपादक निहारिका देवांशी सहित पदाधिकारियों को कॉलर एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुरभि मोदी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देना है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगा।
इस अवसर पर क्लब की ओर से तीन सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। श्री हनुमान प्रसाद अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड के बच्चों को स्टील की पानी की बोतलें वितरित की गईं। संकटमोचन स्थित कुष्ठ आश्रम में ड्रेसिंग रूम के लिए सीलिंग फैन लगवाने के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। वहीं एक सरकारी विद्यालय की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली दो मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी गई।
क्लब की ओर से रथयात्रा मेले में भोजन व शीतल जल वितरण, डॉक्टर्स डे एवं सीए डे का आयोजन तथा हिंदू अस्पताल में तीन जरूरतमंद मरीजों के डायलिसिस की व्यवस्था जैसे सेवा कार्यों की जानकारी भी दी गई।
अध्यक्ष ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को चौक क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा व दवा वितरण शिविर लगाया जाएगा। रथयात्रा क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए भोजन सेवा, वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण तथा औद्योगिक क्षेत्र में 100 से 200 पौधों के रोपण की योजना भी प्रस्तावित है।
समारोह में आईपीपी ईशा अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल, अनुजा अग्रवाल, गुंजा, शेफाली, नेहा, चार्टर प्रेसिडेंट मानसी सहित क्लब की सदस्याएं तथा विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, पीडीसी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।






















टिप्पणियाँ