इनर व्हील क्लब वाराणसी स्पार्कलिंग स्टार्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह, नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार | AARCC LIVE NEWS VARANASI
इनर व्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार्स की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, तीन सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी स्पार्कलिंग स्टार्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह गुरुवार को कस्तूरी हॉल, होटल सूर्या में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर डॉ. अनुराधा भाटिया (2026-27) की उपस्थिति में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। नई अध्यक्ष सुरभि मोदी, सचिव मंदाकिनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुजा बागला, आईएसओ शिवानी अग्रवाल और संपादक निहारिका देवांशी सहित पदाधिकारियों को कॉलर एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुरभि मोदी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देना है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगा। इस अवसर पर क्लब की ओर से तीन सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। श्री हनुमान प्रसाद अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड के बच्चों को स्टील की पानी की बोतलें वितरित क...