AARCC LIVE NEWS VARANASI || पं. सीताराम कविराज धर्मसम्राट की उपासना पद्धति के अग्रणी संवाहक थे – प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी
प्रो. हृदयरंजन शर्मा को मिला एक लाख रुपये का अखिल भारतीय सीताराम कविराज स्मृति सम्मान रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। श्रीविद्या के देशिक प्रवर आचार्य स्वामी दत्तात्रेयानन्दनाथ जी (पं. सीताराम कविराज) के शताब्दी जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को गणेश बाग, नगवा स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में भव्य विद्वत् सपर्या का आयोजन किया गया। ◆◆ वीडियो देखें ◆◆ इस अवसर पर महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के उपाध्यक्ष प्रो. हृदयरंजन शर्मा को एक लाख रुपये की सम्मान राशि, अंगवस्त्र एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर “अखिल भारतीय पं. सीताराम कविराज दत्तात्रेयानन्द नाथ स्मृति सम्मान” से अलंकृत किया गया। सम्मान पीठाध्यक्ष स्वामी प्रकाशानन्द नाथ, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, आईएएस हिमांशु कुमार तथा प्रो. श्रीकिशोर मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मुख्य अतिथि ...