AARCC LIVE NEWS VARANASI || बाबा महाश्मशाननाथ के पंचांग को लेकर बैठक सम्पन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी। हरिश्चंद्र घाट स्थित कालू डोम सेवा ट्रस्ट द्वारा बाबा महाश्मशाननाथ के पंचांग एवं आगामी आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा के अभिषेक, भस्म आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा महाश्मशाननाथ का अभिषेक एवं पूजन पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया जाएगा। यह आयोजन हरिश्चंद्र घाट पर ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक बाबा महाश्मशाननाथ का श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन।
प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक भव्य आरती।
इसके उपरांत भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान।
सायंकाल विशेष भस्म आरती एवं प्रसाद वितरण।
ट्रस्ट अध्यक्ष बहादुर चौधरी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में संरक्षक आशीष चौधरी, उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पंकज बिष्ट, भैयालाल चौधरी, सतीश कोंडापल्ली, रवि किरन बाबा, सतीश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा महाश्मशाननाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।




टिप्पणियाँ