आईएससी 10वीं बोर्ड 2026: बनारस के युग वर्मा ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान | AARCC LIVE NEWS वाराणसी
रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। बनारस की शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चेतगंज क्षेत्र के बागबरियार सिंह मोहल्ला निवासी युग वर्मा ने आईएससी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 99% प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। युग वर्मा, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा (सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान विभाग, श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया) के पुत्र हैं। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दुग्ध विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. तरुण वर्मा के भांजे भी हैं, जिनसे उन्हें निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलता रहा। युग ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल और संगणक (कंप्यूटर) जैसे विषयों में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी यह सफलता केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है। विशेष बात यह है कि युग ने एलकेजी (प्रारंभिक कक्षा) से लेकर 10वीं तक हर वर्ष 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए अपने...