रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी। CSB Bank की वाराणसी शाखा द्वारा आयोजित स्थापना दिवस (एनिवर्सरी) समारोह शुक्रवार को बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रामकटोरा, लहुराबीर स्थित शाखा परिसर में किया गया, जिसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह में जोनल मैनेजर गौरव महाजन, क्लस्टर मैनेजर अतुल मेहरोत्रा, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर प्रेम सिंह तथा ब्रांच ऑफिसर गीतांजलि, प्रकाश कुमार एवं विशाल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बैंक की उपलब्धियों, ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बैंक के सम्मानित ग्राहकों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें अनिल गुप्ता, हरि प्रसाद, श्याम सुंदर गुप्ता, गीता गुप्ता, डॉ. अंजनी दत्ता, नरगिस बानो, दीपिका गुप्ता, बंदूक पटेल, वरुण सिंह एवं कृष्ण दास प्रमुख रूप से शामिल रहे। उपस्थित ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक व सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में शाखा प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


















टिप्पणियाँ