स्वामी शिवानंद जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय तिरोभाव उत्सव, देशभर से जुटे श्रद्धालु | AARCC LIVE NEWS वाराणसी
रिपोर्ट | आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी | कबीर नगर,दुर्गाकुंड स्थित स्वामी शिवानंद आश्रम के समीप कम्युनिटी हॉल एवं पार्क में परमपूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय तिरोभाव उत्सव का भव्य आयोजन 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है।
इस आध्यात्मिक आयोजन में त्रिपुरा, आसाम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, बैंगलोर, गुजरात एवं पूरे उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बाबा के भक्त शामिल हो रहे हैं, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 22 अप्रैल (बुधवार) को नर-नारायण सेवा एवं दान यज्ञ का आयोजन किया गया, जबकि सायंकाल भक्ति-गीत, बाबा की लीलाओं पर चर्चा एवं धर्मग्रंथों का पाठ हुआ।
23 अप्रैल (गुरुवार) को प्रातः बाबा के उद्देश्यों के अनुरूप पूजा एवं यज्ञ संपन्न होगा। इसके पश्चात दृष्टिहीन आवासीय विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं दान-यज्ञ आयोजित किया जाएगा। दोपहर में ब्राह्मण सेवा एवं भक्त सेवा के साथ पूरे दिन भक्ति-गीत, मधुर कीर्तन, आध्यात्मिक चर्चा एवं धर्मग्रंथों के पावन पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
24 अप्रैल (शुक्रवार) को प्रातः हरिश्चंद्र घाट पर दर्शन एवं बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
इस आयोजन में मुख्य रूप से संयोजक अनिरुद्ध गायन, सचिव हिरनमय मुखर्जी, अबीर घटक, पुरुषोत्तम भट्टाचार्य, असीम कुमार पाइन, प्रदीप देवनाथ, शिप्रा देवी, ब्रोतोनी देवनाथ तंद्राकुण्ड, पम्पा साहा, शर्मिला सिन्हा एवं संजय सर्वज्ञ सहित अन्य गणमान्य लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं।












टिप्पणियाँ