AARCC LIVE NEWS VARANASI || मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्वांचल प्रचार समिति वाराणसी मंडल का गठन
रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी, 22 जनवरी। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में पूर्वांचल प्रचार समिति, वाराणसी मंडल के गठन हेतु दो दिवसीय संयुक्त मार्गदर्शन शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल प्रभारी आदरणीय महात्मा सुजाता बाई जी (मऊ) के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महात्मा चंद्रभानानंद जी (डीडीयू नगर मुगलसराय), महात्मा अवधेशानंद जी (बलिया), महात्मा सूर्यानंद जी, महात्मा कुंती बाई जी, महात्मा मणिका बाई जी, महात्मा दयावती बाई जी, महात्मा आरुषि बाई जी, पूर्वांचल प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, मानव सेवा दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के उप प्रांत पाल श्री रामराज यादव जी एवं जिला प्रधान श्री विजय प्रकाश पाठक जी सहित विभिन्न जिलों से आए जिला प्रधान, जिला सचिव, मंडल के अधिकृत अधिकारी एवं अन्य गणमान्य प्रेमीजन उपस्थित रहे।
संयुक्त मार्गदर्शन शिविर के प्रथम दिवस में संगठन को सुदृढ़ बनाने, प्रचार-प्रसार को गति देने एवं सेवा कार्यों के विस्तार पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः 5 बजे ध्यान शिविर से हुई, जिसकी अध्यक्षता महात्मा सुजाता बाई जी ने की। इसके उपरांत प्रातः 9 बजे से संयुक्त मार्गदर्शन शिविर का द्वितीय सत्र पूर्वांचल प्रभारी महात्मा सुजाता बाई जी एवं पूर्वांचल सह प्रभारी महात्मा सार्थानंद जी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस सत्र में भी विभिन्न जिलों से आए महात्मागण, मानव सेवा दल के अधिकृत अधिकारी एवं प्रेमीजन उपस्थित रहे और संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में वाराणसी मंडल के गठन की औपचारिक घोषणा की गई तथा निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया—
वाराणसी मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारी:
महात्मा कुंती बाई जी, सोनभद्र – मंडल प्रभारी
श्री रामाश्रय पांडेय, वाराणसी – मंडल प्रधान
श्री गणेश आनंद जी, सोनभद्र – मंडल सह-प्रधान
श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, मुगलसराय – मंडल सचिव
श्री विनोद सिंह, जौनपुर – मंडल सह-सचिव
श्री विनोद कुमार, वाराणसी – मंडल मीडिया प्रभारी
श्री योगेश कुमार, जौनपुर – सह मीडिया प्रभारी
श्री मनोज यादव, आजमगढ़ – मंडल पदाधिकारी
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, सेवा भावना के विस्तार एवं आध्यात्मिक जागरण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानव कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








टिप्पणियाँ