सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

AARCC LIVE NEWS VARANASI || वाराणसी सिटी ने 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत


 आर्क लाइव न्यूज़/रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी 

वाराणसी। भारत विकास परिषद, वाराणसी सिटी शाखा की ओर से आयोजित प्रांतीय क्रिकेट लीग (पीसीएल) का प्रथम संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। काशी प्रांत के इतिहास में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में 11 शाखाओं ने भाग लेते हुए कुल 10 टीमों का गठन किया।

परिषद का उद्देश्य खेल के माध्यम से संगठन की जन-संपर्क क्षमता को बढ़ाना, सार्वजनिक छवि को मजबूत करना तथा सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और मित्रता को प्रोत्साहित करना रहा। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 ◆■ विडियो देखें ■◆

सेमीफाइनल मुकाबलों में वर्मिना अचीवर्स ने आस्था को तथा वाराणसी सिटी ने संकेत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला वर्मिना अचीवर्स और वाराणसी सिटी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्मिना अचीवर्स की टीम मात्र 57 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वाराणसी सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज कर प्रथम संस्करण की चैंपियन बनी।

फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब नितिन जायसवाल को मिला। सर्वाधिक सिक्सर आनंद बेरी ने लगाए, जबकि सर्वाधिक विकेट अजीत ने हासिल किए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी नितिन जायसवाल को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक कुमार किशोर रहे तथा संचालन दिनेश मेहता ने किया। स्वागत शाखा अध्यक्ष मनीष लोहिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश पटन गुजराती ने दिया।

समापन अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेह्रोत्रा, राकेश मेहरोत्रा, ब्रजनंदन पैसवानी, आलोक कपूर, विष्णु सेठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृ दिवस समारोह में माताओं का हुआ सम्मान, बच्चों ने आरती उतारकर व्यक्त किया प्रेम और सम्मान | Aarcc Live News Varanasi

आर्क लाइव:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। श्री हरि धर्म विज्ञान सेवा संस्थान में संस्थापिका स्वर्गीय आशा देवी पाठक की स्मृति में मातृ दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने अपनी माताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं की आरती कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ममता, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति होती है तथा जीवन में संस्कारों का पहला पाठ मां ही सिखाती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां प्रेम, शांति और त्याग की साक्षात मूरत होती है। सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किय...

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बने सनबीम स्कूल के टॉपर गोपाल कृष्णन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  96.8% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, सफलता का श्रेय दिया माँ, भगवद्गीता और हनुमान चालीसा को  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव Sunbeam School Bhagwanpur के मेधावी छात्र Gopal Krishnan ने सीबीएसई 12वीं (विज्ञान-पीसीबी) परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता से उन्होंने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गोपाल कृष्णन की सफलता की कहानी केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी देती है। उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माताजी पूजा जी, नियमित संध्या वंदना, Bhagavad Gita और Hanuman Chalisa के पाठ को दिया। गोपाल का मानना है कि आध्यात्मिक गतिविधियाँ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  बचपन से ही रहा शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड  गोपाल के पिता अखिलेश कुमार राय ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय में चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक शिक...

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूँजा वैराग्य, साधना और ईश्वरीय विश्वास का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी, 23 मई 2026। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का सरल एवं प्रभावशाली विवेचन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्न — “मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए?” — का उत्तर देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को राग-द्वेष से मुक्त होकर महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः” का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आसन, ध्यान, धारणा, समाधि, यम, नियम एवं प्रत्याहार जैसे योग के अंगों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति संयमित और संतुलित जीवन जी सकता है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपकर्मों से दूर रहना और ईश्वर की आराधना में स्वयं को निरंतर संलग्न रखना ही मानव जीवन की सार्थकता है। कथा के दूसरे प्रसंग में उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए कहा ...