सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री सर्वेश्वरी समूह ने जारी किया वार्षिक जनसेवा कार्यों का विवरण, 88,390 मरीजों का हुआ उपचार | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 


श्री सर्वेश्वरी समूह ने जारी किया वार्षिक जनसेवा कार्यों का विवरण, 88,390 मरीजों का हुआ उपचार

रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव 

वाराणसी। अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने संस्था की वार्षिक पत्रिका ‘अघोरेश्वर-स्मारिका वर्ष 2026’ का लोकार्पण किया। उन्होंने पत्रकारों के समसामयिक सामाजिक और आध्यात्मिक सवालों का जवाब भी दिया।

बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने कहा कि आज के युवा आधुनिकता की चकाचौंध में अपने बुजुर्गों और संत-महापुरुषों के बताए मार्ग से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अगुआ लोगों का आचरण और व्यवहार व्यापक प्रभाव डालता है, इसलिए उन्हें राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने प्रकृति के असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि मानव के आचरण में गिरावट का प्रभाव प्रकृति पर भी दिखाई दे रहा है। कहीं अत्यधिक वर्षा, कहीं सूखा और कहीं भूकंप जैसी समस्याएं गंभीर रूप ले रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “अघोर और औघड़ सहज हैं, पर सुगम नहीं।”

88,390 रोगियों का किया गया उपचार

पत्रकार सम्मेलन में श्री सर्वेश्वरी समूह के मंत्री डॉ. एस.पी. सिंह ने संस्था की वर्ष 2025-26 की जनसेवा गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि गत गुरुपूर्णिमा से इस गुरुपूर्णिमा तक समूह के प्रधान कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के माध्यम से 88,390 रोगियों का उपचार किया गया। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों के साथ पैथोलॉजी जांच की भी व्यवस्था की गई।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संस्था की ओर से 2,10,500 से अधिक पौधरोपण किए गए। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में संस्था की प्रेरणा और पहल से दो लाख से अधिक सीड बॉल पहाड़ी क्षेत्रों में डाले गए, जिसे ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में स्थान मिलने की जानकारी दी गई। नरसिंहगढ़, मध्य प्रदेश में भी स्वयंसेवकों द्वारा एक लाख से अधिक सीड बॉल का रोपण किया गया।

जशपुर आश्रम में चाय की खेती के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ इस वर्ष पिपरमेंट और कोको की खेती भी शुरू की गई। भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण के लिए शहरों और गांवों में दाना-पानी की व्यवस्था की गई। संस्था ने देशी गो-पालन, देशी बीज संरक्षण और जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया।

जरूरतमंदों के बीच पहुंचाई राहत सामग्री

सर्दी के मौसम में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ नेपाल के थारू समुदाय के जरूरतमंद लोगों को कंबल, रजाई और शॉल वितरित किए गए। गर्मी में राहगीरों के लिए पनशालाएं संचालित की गईं। इसके अलावा जरूरतमंदों को साड़ी, धोती, गमछा, तौलिया, स्वेटर, जैकेट, टोपी, स्कार्फ और मोजे जैसी सामग्री वितरित की गई।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर प्रखंड स्थित ग्राम बचवार में अनुसूचित जनजाति के पहाड़ी कोरबा, कोड़ाकू और नगेशिया समाज के लोगों को भी राहत सामग्री दी गई। संस्था के अनुसार, दुर्गम और सड़कविहीन क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर कठिन रास्ता तय कर स्वयंसेवक सेवा कार्य के लिए पहुंचे।

शिक्षा और सामाजिक सेवा पर भी जोर

समूह की ओर से ग्रामदेवी मंदिरों की साफ-सफाई के साथ अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों और बाढ़ शिविरों में फल, ब्रेड, वस्त्र और अन्य सामग्री वितरित की गई। सर्वधर्म समन्वय की भावना से मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में भी स्वच्छता सामग्री वितरित की गई। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मच्छरदानी और राष्ट्रीयता व सदाचार के प्रति जागरूकता के लिए अघोर साहित्य का वितरण किया गया।

अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र और छात्रवृत्ति प्रदान की गई। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताबें तथा लेखन और खेल सामग्री वितरित की गई।

संस्था की ओर से गरीब परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क भोजन, आवास और शिक्षा की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई। साथ ही, सादगी और बिना आडंबर के संपन्न होने वाली शादियों को आधुनिक समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

पत्रकार सम्मेलन में श्री सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के प्रमुख वैद्य बैकुंठनाथ पाण्डेय, प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. बामदेव पाण्डेय और वरिष्ठ पत्रकार दलीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी आगमन, कैंट स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। जनता दल सेकुलर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के वाराणसी आगमन पर सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जन क्रांति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया महाराज के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव सह बिहार प्रभारी राहुल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष केदारनाथ, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह सीधे सिंचाई विभाग, सिगरा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जनता दल सेकुलर के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र प्...

बैंड की धुन पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’ महादेव के स्वागत में उमड़ा भक्ति का सैलाब | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बैंड की धुन पर गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, महादेव के स्वागत में उमड़ा भक्ति का सैलाब 36वीं वाहिनी पीएसी के बैंड ने महंत आवास से बाबा के धाम तक बांधा शिवमय सुरों का संसार, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रहीं काशी की गलियां  रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव    वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में शुक्रवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महादेव के प्रति काशीवासियों की अगाध आस्था जब सुरों में ढली तो शहर की गलियां और रास्ते शिवमय हो उठे। 36वीं वाहिनी पीएसी के बैंड ने विनोद सिंह के नेतृत्व में महंत आवास से बाबा के धाम तक अपनी सुरमयी प्रस्तुति से ऐसा वातावरण बनाया कि राहगीर, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु कुछ पल ठहरकर इस भक्तिमय दृश्य के साक्षी बनते नजर आए। बैंड के वाद्ययंत्रों से निकलती शिवभक्ति की धुनों के बीच लगातार ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। वहीं ‘मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, महादेव आएंगे’ की धुन ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह पैदा किया। भक्ति गीत की धुन जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, लोगों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। पीए...

वाराणसी में शिक्षक सम्मान समारोह: सीबीएसई, आईसीएसई समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित | AARCC LIVE NEWS

  वाराणसी में शिक्षक सम्मान समारोह, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का हुआ सम्मान रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज में रविवार, 6 सितंबर को शाश्वत हिंदू जागृति एवं एनजीटीयू के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिज बिहारी शर्मा तथा प्रज्ञा प्रवाह उत्तर भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य रामाशीष ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत एस. सुब्बाराव, सतीश चंद्र मिश्रा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक सत्यनारायण संखवार तथा वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण स...

वाराणसी में 40 विद्यार्थियों को एक साल का शैक्षिक अनुदान, मेधावी छात्र को मिलेगा विशेष पुरस्कार | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बंगाली टोला इंटर कॉलेज के 20 छात्रों और दुर्गाचरण इंटर कॉलेज की 20 छात्राओं को मिलेगा एक वर्ष का शैक्षिक अनुदान वेमुरी श्रीरामचंद्र मूर्ति कुसुमम्बा मेमोरियल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग का लिया निर्णय, मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार देने की भी घोषणा   रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव    वाराणसी, 1 सितंबर 2026। पाण्डेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। वेमुरी श्रीरामचंद्र मूर्ति कुसुमम्बा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने की पहल के तहत कॉलेज के 20 छात्रों को एक वर्ष का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सोनारपुर स्थित दुर्गा चरण इंटर कॉलेज की 20 छात्राओं को भी एक वर्ष का शैक्षिक अनुदान प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के निर्णय के अनुसार मंगलवार को बंगाली टोला इंटर कॉलेज में अनुदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश मणि पाण्डेय एवं पद्म...

100 विद्यालयों में होगी गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2026, 2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  100 विद्यालयों में होगी गीता ज्ञान प्रतियोगिता, 2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ महामना विद्यालय में पोस्टर विमोचन के साथ प्रतियोगिता का शंखनाद, कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और भगवद्गीता के ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन इस वर्ष वाराणसी के 100 विद्यालयों में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से होगा। इसके लिए विद्यालयों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित महामना विद्यालय में महामना संस्कार पुस्तकालय, वाराणसी एवं महामना मालवीय मिशन (बीएचयू इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं गीता के अग्रणी उपासक भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पोस्टर का विमोचन महामना विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू सिंह एवं गणमान्य अतिथियों ने किया...

प्रो. आशुतोष मोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026, बीएचयू में हुआ भव्य | AARCC LIVE NEWS VARANASI

   राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित प्रो. आशुतोष मोहन का बीएचयू में अभिनंदन  25 वर्षों से अधिक की शिक्षण, शोध एवं अकादमिक नवाचार की उत्कृष्ट यात्रा को मिला राष्ट्रीय सम्मान   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव     वाराणसी, सितंबर 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रबंध शास्त्र संस्थान, प्रबंध शास्त्र संकाय के प्रोफेसर (विपणन एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन) प्रो. आशुतोष मोहन को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाने पर बीएचयू परिवार द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन्हें भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया। प्रबंध शास्त्र संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में संस्थान के निदेशक एवं संकाय के अधिष्ठाता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने प्रो. मोहन को इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निदेशक एवं अधिष्ठाता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में...

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद चुनाव: इन्द्रेश मिश्रा बने वाराणसी क्षेत्रीय अध्यक्ष | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय चुनाव संपन्न, इन्द्रेश मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए रिपोर्ट/ आलोक  चतुर्वेदी /सचिन देव  वाराणसी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (उप्र) के वाराणसी क्षेत्र की प्रबंध समिति का चुनाव सोमवार, 7 सितंबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टेशन, वाराणसी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश राय तथा आजमगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की देखरेख में कराई गई। चुनाव के दौरान वाराणसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, शाखा मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन के प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन के बाद उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन्द्रेश मिश्रा बने क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुनाव में इन्द्रेश मिश्रा को रोडवेज कर्मचारी संयुक्...

पाकुड़ की कस्तूरी कनक बनीं Miss North India 2026, अखबार से माता-पिता को मिली बेटी की जीत की खबर | AARCC LIVE NEWS

  पाकुड़ की बेटी कस्तूरी कनक ने बढ़ाया झारखंड का मान, चुपचाप देहरादून पहुंचकर जीता Miss North India 2026 का खिताब  माता-पिता से छिपाकर भाई के साथ देहरादून पहुंचीं कस्तूरी, उसी दिन ऑनलाइन परीक्षा भी दी; उपलब्धि की खबर अखबार से मिली तो माता-पिता की आंखों में छलका गर्व   रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव   पाकुड़। सपनों को पूरा करने के लिए बड़े शहर की चमक नहीं, बल्कि हौसले, मेहनत और अपनों के विश्वास की जरूरत होती है। इस बात को सच कर दिखाया है पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के बालीआपतरा गांव की 22 वर्षीय    कस्तूरी कनक  ने। छोटे से गांव से निकलकर कस्तूरी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। देहरादून में 6 सितंबर 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में कस्तूरी कनक को ‘Miss North India 2026’ के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें  Miss North India 2026 – Brand Ambassador के रूप में भी सम्मानित किया गया। सपने को पूरा करने के लिए माता-पिता से भी छिपाई बात कस्तूरी की सफलता की कहानी इसल...

बिजली और कच्चे माल की महंगाई का असर: 10 सितंबर से बुनकरों के तैयार माल पर 10-15% दाम बढ़ाने की अपील | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  बुनकरों के तैयार माल के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की अपील, 10 सितंबर से लागू होगा नया मूल्य रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव  वाराणसी। बिजली की बढ़ी दरों और कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से बुनकरों पर बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच गिरस्ता एवं व्यापारी बंधुओं ने तैयार माल के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह मूल्य वृद्धि 10 सितंबर 2026 से लागू करने की अपील की गई है। बुनकर उद्योग मंडल के महासचिव जुबैर आदिल ने बताया कि बिजली की दरों में पहले की तुलना में करीब सात गुना वृद्धि होने से बुनकर पहले से ही आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। वहीं, कच्चे माल यार्न की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ने से उत्पादन लागत में भी काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई उत्पादन लागत को देखते हुए गिरस्ता एवं व्यापारी बंधुओं की बैठक में तैयार माल, जिसमें साड़ी, सूट एवं अन्य कपड़े शामिल हैं, के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि करके बिक्री करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, उत्पादन लागत के अनुरूप म...

मां भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव 30 अगस्त को, चतुर्वेद मंत्र जागरण रहेगा खास आकर्षण | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  30 अगस्त को होगा मां भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव,  चतुर्वेद मंत्र जागरण रहेगा विशेष आकर्षण पंचक्रोशी यात्रा के द्वितीय पड़ाव पर भव्य आयोजन, रुद्रचंडी यज्ञ, भजन संध्या, महाआरती और विशाल भंडारे का होगा आयोजन   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव    वाराणसी। काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े मां भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव का आयोजन इस वर्ष 30 अगस्त, रविवार को भाद्रपद कृष्ण द्वितीया के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। मां भीमचंडी देवी की असीम अनुकंपा से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राकट्योत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, रुद्रचंडी यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति, भजन संध्या, भगवती महाआरती और विशाल भंडारा प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। चारों वेदों के गुप्त मंत्रों का होगा प्रत्यक्ष पाठ इस वर्ष के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता ‘चतुर्वेद वसंत पूजन मंत्र जागरण...