सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संतों को विदेशों में भी करना चाहिए सनातन धर्म का प्रचार : योगी रामानंद दास महाराज | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 


 रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी  

चौबेपुर/वाराणसी। धौरहरा हरिहरपुर गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। महायज्ञ परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

                    [वीडियो देखें]

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए योगी रामानंद दास महाराज ने कहा कि प्राचीन काल में भारत के साधु-संतों और ऋषि-मुनियों ने सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए विश्व के विभिन्न देशों का भ्रमण किया था। उन्होंने कहा कि अगस्त्य ऋषि ने ऑस्ट्रेलिया तथा कंबू ऋषि ने कंबोडिया में धर्म का प्रचार किया। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब ने भी सीरिया सहित अनेक क्षेत्रों में सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचाया था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी संतों को देश के साथ-साथ विदेशों में जाकर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि समय के साथ सनातन समाज में समुद्र यात्रा न करने जैसी मानसिकता विकसित हो गई, जिसके कारण धर्म के वैश्विक विस्तार की परंपरा प्रभावित हुई। उन्होंने संत समाज से इस दिशा में पुनः सक्रिय होकर सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए आगे आने का आह्वान किया।




महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अरविंद सिंह, सुशील सिंह रघुवंशी, संजय रघुवंशी, सुदर्शन सिंह, प्रवेश सिंह, बालकिशन यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Varanasi News: 51 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न, वैदिक संस्कृति संरक्षण का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  51 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न, वैदिक परंपरा के संरक्षण का लिया संकल्प रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी, 1 जुलाई 2026। शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित श्री स्वामी नारायणानन्द तीर्थ वेद विद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को 51 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों, वेदमंत्रों के सस्वर उच्चारण और आचार्यों के निर्देशन में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय वैदिक परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण एवं नई पीढ़ी में उनके प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में पूज्य डॉ. दिव्यचेतन ब्रह्मचारी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उपनयन संस्कार भारतीय जीवन-दर्शन में आत्मानुशासन, ब्रह्मचर्य, ज्ञानार्जन और कर्तव्यपरायणता की औपचारिक दीक्षा है। उन्होंने सभी बटुकों को वेदाध्ययन, संध्योपासना तथा सदाचारपूर्ण जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के संरक्षक प्रो. श्रीकिशोर मिश्र तथा अध्यक्ष प्रो. रामनारायण द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य सु...

आजमगढ़ के रुद्रप्रताप सिंह का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन, जिले का बढ़ाया मान | AARCC LIVE NEWS VARANASI

आजमगढ़ के रुद्रप्रताप सिंह का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन, जिले का बढ़ाया मान  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के लिए गर्व की बात है कि तहसील मेहनगर के ग्राम गोपालपुर निवासी रुद्रप्रताप सिंह , पुत्र संदीप सिंह , का बास्केटबॉल खेल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के लिए चयन हुआ है। रुद्रप्रताप सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव गोपालपुर, तहसील मेहनगर और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवन, खेल के प्रति समर्पण तथा माता-पिता और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। रुद्रप्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आजमगढ़, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। रुद्रप्रताप सिंह का चयन जनपद के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों क...

काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षाविदों का मंथन | Aarcc Live News Varanasi

  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से विकसित भारत का सपना होगा साकार: प्रो. रजनीश शुक्ला     रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव   वाराणसी, 6 जुलाई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित पुनर्श्चर्या कार्यक्रम "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और शैक्षिक सुधार" का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन सत्र में शिक्षाविदों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा और तकनीक आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रो. रजनीश शुक्ला, पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, इसलिए विद्यार्थियों में समालोचनात्मक एवं सृजनात्मक चिंतन का विकास आवश्यक है। उन्होंने आजीवन अधिगम, स्थानीय संदर्भों से जुड़ाव और वैश्विक दृष्टिकोण अपनान...

काशी में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के दूसरे चरण की रणनीति तय, 27 जुलाई को देशभर में मनाया जाएगा 'गो सम्मान दिवस' | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव  वाराणसी। गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से देशव्यापी 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को कमच्छा स्थित बोधगया मठ (आदि शंकराचार्य मठ) में पूर्वांचल के गौभक्तों की एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में 27 जुलाई 2026 को पूरे देश में 'गो सम्मान दिवस' मनाने तथा 15 करोड़ हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। संगोष्ठी में मध्यप्रदेश के सालरिया से पधारे ग्वाल संत श्री गोपालानन्द जी महाराज, वृंदावन धाम से श्री गोपेश कृष्ण दास जी महाराज तथा उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी एवं श्री माताजी गौशाला, बरसाना के प्रबंधक श्री ब्रजदास जी महाराज ने गौभक्तों को मार्गदर्शन प्रदान किया। संतों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मूल आधार बताते हुए समाज से व्यापक जनजागरण का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को देशभर की हजारों तहसीलों में करोड़ों हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपे गए थे। अब दूसरे चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके ...

ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था पर बीएचयू में मंथन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

"ग्रामीण भारत में सांस्कृतिक   परिवर्तन" विषय पर विशेष   व्याख्यान का आयोजन    रिपोर्ट:-अलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   शब्दन फाउंडेशन, नई दिल्ली, प्रज्ञा प्रवाह तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ, सामाजिक विज्ञान संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 17 जुलाई, 2026 को "ग्रामीण भारत में सांस्कृतिक परिवर्तन" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भारतीय ग्रामीण संस्कृति, आत्मनिर्भर ग्राम व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन, सांस्कृतिक संरक्षण तथा समकालीन ग्रामीण चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए प्रो. गुरु प्रकाश सिंह ने भारतीय एवं पाश्चात्य, विशेषकर यूरोपीय ग्रामीण जीवन की तुलनात्मक समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश है, जबकि यहाँ दुग्ध उत्पादन का आधार मुख्यतः असंगठित डेयरी प्रणाली है, जहाँ अधिकांश परिवार दो से तीन पशुओं का पालन करते हैं। उन्होंने इसे भारतीय कृषि-आधारित सभ्यता एवं सामुदायिक जीवन की विशेषता बताते हुए कहा कि इसी मॉडल ने ...

गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 28 जुलाई। काशी स्थित श्री रामेश्वर मठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका, कनाडा और दुबई सहित विदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के दर्शन और सत्संग का लाभ लिया। इस अवसर पर काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का चातुर्मास भी प्रारंभ हुआ, जो आगामी दो माह तक चलेगा। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायं सत्संग, धर्मोपदेश, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस के सत्संग में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि शिष्य के जीवन का मार्गदर्शक, संस्कारों का संवाहक और आत्मकल्याण का पथ प्रदर्शक होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, साधना और भारतीय स...

वाराणसी पहुंचे 'रक्तांचल सीज़न 3' के स्टार निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा, 16 जुलाई से Amazon MX Player पर होगी मुफ्त स्ट्रीमिंग | AARCC LIVE NEWS VARANASI

वाराणसी की संस्कृति के रंग में रंगे 'रक्तांचल सीज़न 3' के सितारे, 16 जुलाई से होगी मुफ्त स्ट्रीमिंग रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। वेब सीरीज़ 'रक्तांचल सीज़न 3' की रिलीज़ से पहले इसके प्रमुख कलाकार निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक वातावरण और बनारसी खानपान का अनुभव किया। दोनों कलाकारों ने शहर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर प्रशंसकों के साथ यादगार पल साझा किए। कलाकारों ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोदौलिया स्थित प्रसिद्ध शंकर चाय वाला से की। इसके बाद वे नमो घाट पहुँचे, जहां गंगा में नौका विहार का आनंद लिया। शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया। यात्रा के दौरान दोनों कलाकारों ने राम भंडार में नाश्ता किया, बाटी चोखा रेस्तरां में पारंपरिक बनारसी व्यंजनों का स्वाद चखा, बनारसी पान का आनंद लिया और अंत में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वाराणसी की संस्कृति, परंपराओं और आत्मीयता से जुड़ा यह अनुभव कलाकारों के लिए बेहद खास रहा। स्थानीय लो...

वनिता इंस्टीट्यूट में चार दिवसीय ओरिएंटेशन संपन्न, फैशन विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिए सफलता के सूत्र | AARCC LIVE NEWS VARANASI

वनिता इंस्टीट्यूट के ओरिएंटेशन में फैशन से लेकर स्वास्थ्य तक का मिला व्यावहारिक ज्ञान    रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव   वाराणसी, 18 जुलाई। लहुराबीर स्थित वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन (वनिता पॉलिटेक्निक) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं को फैशन उद्योग, स्वास्थ्य जागरूकता, टेक्सटाइल डिजाइन, ब्रांडिंग एवं करियर की संभावनाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्थान के संयोजक धवल प्रकाश ने कहा कि "फैशन केवल कपड़े पहनने का तरीका नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति, हमारी संस्कृति, सोच और सामाजिक स्थिति का दर्पण है। यह लोगों को जोड़ने के साथ आर्थिक और कलात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" वहीं वाराणसी के प्रसिद्ध डिजिटल क्रिएटर एवं फोटोग्राफर रजत गुप्ता ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता सत्र के अंतर्गत आईएमएस, बीएचयू के डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री के प्रमुख डॉ. कमल...

बृजलैक्स मोटर्स में लॉन्च हुई Tata Sierra EV | 530KM रेंज, 18.79 लाख से कीमत | AARCC LIVE NEWS VARANASI

बृजलैक्स मोटर्स में लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी, 530 किमी रेंज और अत्याधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा नया अनुभव  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला के तहत बहुप्रतीक्षित सिएरा ईवी का शनिवार को बृजलैक्स मोटर्स में भव्य शुभारंभ किया गया। आधुनिक डिजाइन, अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक तकनीक और स्मार्ट डिजिटल सुविधाओं से लैस यह एसयूवी ग्राहकों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी। कंपनी के अनुसार सिएरा ईवी 510 से 530 किलोमीटर तक की वास्तविक ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इसमें लाइफटाइम बैटरी वारंटी, एक्सप्रेस चार्जिंग सुविधा के तहत मात्र 15 मिनट में 263 किलोमीटर तक की रेंज, 504 न्यूटन मीटर टॉर्क और 306 पीएस की दमदार शक्ति उपलब्ध है। इसके अलावा वाहन में सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम, हाइपर एआर हेड-अप डिस्प्ले, ऑटो पार्क, समन एवं रिवर्स असिस्ट, डिजी एक्सेस, 540 डिग्री एचडी कैमरा तथा चारों ओर ब्लाइंड स्पॉट व्यू जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। सिएरा ईवी केवल ...

वाराणसी में एडवांस स्पाइन एंडोस्कोपी वर्कशॉप का सफल आयोजन, देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 वाराणसी में एडवांस स्पाइन एंडोस्कोपी वर्कशॉप का सफल आयोजन, देशभर से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण  आधुनिक तकनीकों और लाइव सर्जरी के माध्यम से चिकित्सकों को दिया गया स्पाइन एंडोस्कोपी का व्यावहारिक प्रशिक्षण रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। रीढ़ की बीमारियों के आधुनिक और न्यूनतम चीरा आधारित उपचार को बढ़ावा देने की दिशा में वाराणसी में 25 एवं 26 जुलाई 2026 को एडवांस स्पाइन एंडोस्कोपी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। वर्कशॉप का आयोजन वरिष्ठ स्पाइन एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और स्पाइन एंडोस्कोपी की नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्कशॉप में ग्वालियर से आए वरिष्ठ स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. संतोष त्रिपाठी ने गेस्ट फैकल्टी के रूप में प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों और जटिल स्पाइन एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य सचिव डॉ. अंशुल अग्रवाल (इंदौर) तथा सहायक सचिव डॉ. शुभेंदु सिंह (गोरखपुर) रहे...