लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन व बनारस नेटवर्क ने शुरू किया 16 दिवसीय जेंडर आधारित हिंसा व HIV/AIDS जागरूकता अभियान
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी। श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन एवं बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसायटी द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ तथा HIV/AIDS जागरूकता हेतु 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत मानी में जन-जागरूकता रैली निकालकर लोगों को महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा HIV/AIDS से जुड़े कारण व बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "महिला हिंसा बंद करो", "कल की सीता आज की नारी, नहीं रहेगी अब बेचारी", "महिलाओं ने कर दिया कमाल, चूल्हे से पहुंचीं चौपाल", "युवा पीढ़ी आगे आए, HIV/AIDS को दूर भगाए" जैसे नारे लगा कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि HIV/AIDS से जुड़े मिथकों को दूर कर सही जानकारी ही सुरक्षा का मार्ग है।
कार्यक्रम में श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन की सह-निदेशिका बैजंती पटेल, वित्त निदेशक शनि कुमार रंजन, परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम, संतोष, साधना, अभिषेक, मनोज कुमार, नीता देवी, इश्वरलाल, रंजीत, विकास कुमार उपस्थित रहे।
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी, सरोजा देवी, उषा देवी, शांति देवी तथा पूर्व ग्राम प्रधान मानी श्री सुभाष चन्द्र ने भी रैली में प्रतिभाग कर अभियान को समर्थन दिया।
अभियान के आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी और सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।







टिप्पणियाँ