आजमगढ़ के रुद्रप्रताप सिंह का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन, जिले का बढ़ाया मान | AARCC LIVE NEWS VARANASI
आजमगढ़ के रुद्रप्रताप सिंह का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन, जिले का बढ़ाया मान
आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के लिए गर्व की बात है कि तहसील मेहनगर के ग्राम गोपालपुर निवासी रुद्रप्रताप सिंह, पुत्र संदीप सिंह, का बास्केटबॉल खेल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के लिए चयन हुआ है।
रुद्रप्रताप सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव गोपालपुर, तहसील मेहनगर और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवन, खेल के प्रति समर्पण तथा माता-पिता और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।
रुद्रप्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आजमगढ़, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
रुद्रप्रताप सिंह का चयन जनपद के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।







टिप्पणियाँ