बृजलैक्स मोटर्स में लॉन्च हुई Tata Sierra EV | 530KM रेंज, 18.79 लाख से कीमत | AARCC LIVE NEWS VARANASI
बृजलैक्स मोटर्स में लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी, 530 किमी रेंज और अत्याधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा नया अनुभव
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव
वाराणसी। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला के तहत बहुप्रतीक्षित सिएरा ईवी का शनिवार को बृजलैक्स मोटर्स में भव्य शुभारंभ किया गया। आधुनिक डिजाइन, अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक तकनीक और स्मार्ट डिजिटल सुविधाओं से लैस यह एसयूवी ग्राहकों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।
कंपनी के अनुसार सिएरा ईवी 510 से 530 किलोमीटर तक की वास्तविक ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इसमें लाइफटाइम बैटरी वारंटी, एक्सप्रेस चार्जिंग सुविधा के तहत मात्र 15 मिनट में 263 किलोमीटर तक की रेंज, 504 न्यूटन मीटर टॉर्क और 306 पीएस की दमदार शक्ति उपलब्ध है। इसके अलावा वाहन में सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल डिजिटल स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सिस्टम, हाइपर एआर हेड-अप डिस्प्ले, ऑटो पार्क, समन एवं रिवर्स असिस्ट, डिजी एक्सेस, 540 डिग्री एचडी कैमरा तथा चारों ओर ब्लाइंड स्पॉट व्यू जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
सिएरा ईवी केवल 5.8 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें ड्यूल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव प्रणाली तथा फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पिंग के साथ अल्ट्रा ग्लाइड सस्पेंशन भी दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये रखी है तथा बुकिंग एवं डिलीवरी शुरू कर दी गई है।
बृजलैक्स मोटर्स के निदेशक विनम्र अग्रवाल ने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है। ग्राहकों का बढ़ता विश्वास, चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार और बेहतर तकनीक ईवी को आम लोगों के लिए अधिक उपयोगी बना रही है। उन्होंने कहा कि सिएरा ईवी इस बदलाव को और गति देगी।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक भारत भूषण ने वाहन का शुभारंभ किया। अंत में बृजलैक्स मोटर्स के जनरल मैनेजर रणधीर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी की शाखाएं सिगरा, तरना-शिवपुर, गाजीपुर और चंदौली में संचालित हैं, जहां टाटा मोटर्स के सभी मॉडलों के साथ सर्विस, फाइनेंस और एक्सचेंज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बृजलैक्स मोटर्स ग्राहकों को बेहतर सेवा और उत्कृष्ट अनुभव देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।








टिप्पणियाँ