रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी। विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स द्वारा आज दिनांक 23 नवंबर 2025, रविवार को यूपी स्टेट कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन रॉयल पैलेस, दानियालपुर, नक्खी घाट में किया गया। इस प्रतियोगिता में सोनभद्र, अमेठी, सिद्धार्थनगर और वाराणसी जिले के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में फाइट, काता, जिम्नास्टिक और वेपंस की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल ग्रैंड मास्टर श्री मुकेश राठौड़ के द्वारा प्रदान किए गए।
ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी संदीप प्रजापति को प्रदान की गई।
दूसरा स्थान साहिल मौर्या ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान करन भारद्वाज को मिला।
कार्यक्रम में अतिथि ग्रैंड मास्टर श्री मुकेश राठौड़ को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के संस्थापक श्री रमाशंकर विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
स्थानीय पार्षद जितेंद्र कुशवाहा का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा ने किया।
कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह का सम्मान श्री राजेश्वर मौर्या द्वारा किया गया।
रेफरी की भूमिका में
सत्या सिंह, बेबी, खुशी, साधना, पलक, अनुश्री, अंकिता, तेजस्विनी, संदीप प्रजापति, संदीप रॉय, दीपू, साहिल, करन, रेहान शामिल रहे।
विशेष सहयोग
आकाश, अवधेश, परमतोष, शिवम उपाध्याय, संजय शाह का रहा।
कार्यक्रम का संचालन विवेक विश्वकर्मा द्वारा किया गया।







टिप्पणियाँ