समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा. अजय चौरसिया द्वारा जरूरतमंदों को इस कड़ाके की ठंड में नि:शुल्क कंबल वितरण हुआ || AARCC LIVE NEWS VARANASI
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के आवाह्न पर लगातार कमजोर, मजलूम,बेबस लाचारों की मदद करने के निर्देश पर आज बनारस में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश के अध्यक्ष और लोकप्रिय समाजसेवी डॉ अजय चौरसिया जी द्वारा दक्षिणी विधानसभा के अंबिया मंडी के मड़ाई के पार्क में महिलाओं,पुरुषों और बच्चों को निःशुल्क कंबल बांटा गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.अजय चौरसिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति और सिद्धांत यही रहा है समाज के अंतिम व्यक्ति को,जरूरतमंद को समय-समय पर हर संभव मदद कराई जाए।
आज उसी कड़ी में इस कड़ाके की ठंड में गरीब और मजलूम लोगों को नि:शुल्क कंबल वितरण किया गया और यह कार्यक्रम लगातार अनवरत चलता रहेगा और गरीबों मजलूमों की मदद दक्षिणी विधान सभा के समस्त वार्डों और मोहल्ले में लगातार हम लोग करते रहेंगे।
कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश के अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल,समाजवादी पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित की सदस्य मो.दिलशाद अहमद,समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ईशान श्रीवास्तव,समाजवादी व्यापार सभा के महानगर महासचिव सोहनलाल चौरसिया, शहर दक्षिणी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी, राजा शाहिद,हिफाजत अली,शादाब अशरफ,शाहिद अंसारी,राहुल यादव हर्ष, गुफरान अंसारी,अरशद खान,सोहेल, रिजवान,एडवोकेट मुदस्सिर,हाजी बेलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इलाके के सम्मानित लोगों में सर्वश्री सरदार अंसार अहमद,हाफिज अब्दुल मतीन,हाजी रहमतुल्लाह,यार मोहम्मद,कमरुद्दीन, हाजी मो.यासीन,हाजी सफ़िर्रहमान, हारून,आमिर हमजा आदि मौजूद थे।







टिप्पणियाँ