यूपी बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन वाराणसी जिला इकाई के पदाधिकारियों का चयन सम्पन्न 2025–2028 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी गठित, संगठन को मजबूती देने का संकल्प | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी।
यूपी बैंक एम्प्लॉइज़ यूनियन (AIBEA से संबद्ध), केंद्रीय कार्यालय आगरा के दिशा-निर्देशन में वाराणसी जिला इकाई के 2025–2028 कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन/चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई। यह चयन दिनांक 29 दिसंबर 2025 को सम्पन्न हुआ।
जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, डिप्टी सेक्रेटरी, संगठन मंत्री, सहायक मंत्री सहित अन्य पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को दायित्व सौंपा गया है।
चयन के उपरांत संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बैंक कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले कार्यकाल में कर्मचारी हित, एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी बैंक कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगी।
यूपी बैंक इम्प्लॉइज यूनियन, वाराणसी जिला इकाई (2025–2028)
नव-निर्वाचित पदाधिकारी सूची
अध्यक्ष (01 पद)
• साथी आर.बी.चौबे ( वर्ष 1994 से लगातार अध्यक्ष पद पर बने हुए )
उपाध्यक्ष (03 पद)
• साथी एस.के. सेठ
• साथी शीतला प्रसाद दुबे
• साथी आशीष श्रीवास्तव
मंत्री (01 पद)
• साथी संजय कुमार शर्मा
संयुक्त मंत्री (01 पद)
• साथी सुधीर सिंह
डिप्टी सेक्रेटरी (01 पद)
• साथी अनन्त मिश्रा
कोषाध्यक्ष (01 पद)
• साथी प्रमोद कुमार द्विवेदी
ऑडिटर (01 पद)
• साथी वनारसी यादव
संगठन मंत्री (08 पद)
• साथी विवेक गुप्ता
• साथी प्रमोद कुमार सिंह
• साथी मिथिलेश राय
• साथी नरेन्द्र कुमार
• साथी प्रदीप कुमार द्विवेदी
• साथी उमेश उपाध्याय
• साथी शंकर सुमन प्रजापति
• साथी गुड्डू रावत
सहायक मंत्री (07 पद)
• साथी सुशील कुमार गुप्ता
• साथी विनय कुमार
• साथी राकेश सिंह
• साथी रणविजय
• साथी राजेश कुमार
• साथी जितेन्द्र सोनकर
• साथी अमिताभ श्रीवास्तव
महिला प्रकोष्ठ (01 पद) --------------
संयोजिका - 1 पद
• श्रीमती शालिनी दत्त
संरक्षक (01 पद)
• श्रीमती वर्तिका सोनी






टिप्पणियाँ