सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदू एक हैं, राजनीतिक दलों के कारण दिखता है बिखराव : राजर्षि डॉ. बी.के. मोदी | AARCC LIVE NEWS VARANASI



रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी  

वाराणसी। विश्वविख्यात धार्मिक नगरी काशी में रविवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के सभागार में “हिंदू राष्ट्र बनाने में हम सबका योगदान और भावी भूमिका” विषय पर भव्य सनातन सम्मेलन आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य  अतिथि विश्वप्रसिद्ध  आध्यात्मिक चिंतक एवं वैश्विक  दृष्टा राजर्षि डॉ. भूपेंद्र कुमार  मोदी ने दीप प्रज्वलित कर  किया। 

सम्मेलन में सनातन संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर देश-विदेश से आए आध्यात्मिक साधक, सांस्कृतिक प्रेमी और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न धार्मिक मठों के प्रतिनिधि, शोधकर्ता एवं अन्य विशिष्ट जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

अपने संबोधन में राजर्षि डॉ. बी.के. मोदी    ने कहा कि हिंदू समाज मूल रूप से एक    है,  लेकिन राजनीतिक दलों के कारण    उसमें  बिखराव दिखाई देता है।  

उन्होंने जीवन के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए सूर्य को ईश्वर का प्रत्यक्ष स्वरूप, पुनर्जन्म की अवधारणा, कर्म का महत्व, धर्म की प्रासंगिकता तथा मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम संयोजक पंडित प्रकाश मिश्र ने बताया कि सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने सनातन धर्म से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड एवं मोहिका सिंह ने किया। इस दौरान काशी के प्रख्यात चित्रकार स्वर्गीय बैजनाथ वर्मा के सुपुत्र सिंधु वर्मा ने भगवान शिव का चित्र राजर्षि मोदी को भेंट किया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव, जगद्गुरु बालक देवाचार्य जी महाराज, वी.एस. सुब्रमण्यम मणि, स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज, प्रो. पतंजलि मिश्र, विश्व हिंदू फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, भाजपा के एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सनातन रिसर्च संस्थान के अभिषेक द्विवेदी, मनीष त्रिपाठी, कमलापति कश्यप, आनंद साहू, प्रदीप नांबियार, पंकज भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कहा गया कि यह सम्मेलन आध्यात्मिक ज्ञान और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संगम सिद्ध हुआ, जिसने भारत को विश्व के लिए मार्गदर्शक बनाने की भावना को और सुदृढ़ किया।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृ दिवस समारोह में माताओं का हुआ सम्मान, बच्चों ने आरती उतारकर व्यक्त किया प्रेम और सम्मान | Aarcc Live News Varanasi

आर्क लाइव:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। श्री हरि धर्म विज्ञान सेवा संस्थान में संस्थापिका स्वर्गीय आशा देवी पाठक की स्मृति में मातृ दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने अपनी माताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं की आरती कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ममता, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति होती है तथा जीवन में संस्कारों का पहला पाठ मां ही सिखाती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां प्रेम, शांति और त्याग की साक्षात मूरत होती है। सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किय...

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बने सनबीम स्कूल के टॉपर गोपाल कृष्णन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  96.8% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, सफलता का श्रेय दिया माँ, भगवद्गीता और हनुमान चालीसा को  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव Sunbeam School Bhagwanpur के मेधावी छात्र Gopal Krishnan ने सीबीएसई 12वीं (विज्ञान-पीसीबी) परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता से उन्होंने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गोपाल कृष्णन की सफलता की कहानी केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी देती है। उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माताजी पूजा जी, नियमित संध्या वंदना, Bhagavad Gita और Hanuman Chalisa के पाठ को दिया। गोपाल का मानना है कि आध्यात्मिक गतिविधियाँ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  बचपन से ही रहा शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड  गोपाल के पिता अखिलेश कुमार राय ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय में चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक शिक...

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूँजा वैराग्य, साधना और ईश्वरीय विश्वास का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी, 23 मई 2026। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का सरल एवं प्रभावशाली विवेचन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्न — “मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए?” — का उत्तर देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को राग-द्वेष से मुक्त होकर महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः” का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आसन, ध्यान, धारणा, समाधि, यम, नियम एवं प्रत्याहार जैसे योग के अंगों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति संयमित और संतुलित जीवन जी सकता है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपकर्मों से दूर रहना और ईश्वर की आराधना में स्वयं को निरंतर संलग्न रखना ही मानव जीवन की सार्थकता है। कथा के दूसरे प्रसंग में उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए कहा ...