सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में जीव और ब्रह्म के संबंध का हुआ भावपूर्ण वर्णन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव

वाराणसी, 24 मई 2026। 

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं आध्यात्मिक रस का आनंद लिया। कथा व्यास भागवत मर्मज्ञ डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने पुरंजन और अभिज्ञात के प्रसंग के माध्यम से जीव और परब्रह्म के गूढ़ संबंध का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन किया।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि पुरंजन रूपी जीव संसार रूपी नगर में भ्रमण के लिए आता है, किन्तु माया के आकर्षण में पड़कर उसी में रम जाता है और अपने वास्तविक धाम को भूल जाता है। समय बीतने पर जब अभिज्ञात रूपी परब्रह्म उसे उसके वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य का स्मरण कराता है, तब जीव को पश्चाताप होता है कि वह मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य भूलकर सांसारिक मोह-माया में उलझ गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य पुरंजन है और अभिज्ञात स्वयं ईश्वर हैं, जो समय-समय पर आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करते हैं।

दूसरे प्रसंग में उन्होंने भक्त प्रहलाद के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मनुष्य में अटूट श्रद्धा और सहनशीलता हो, तो वह विषम परिस्थितियों में भी ईश्वर भक्ति के बल पर असंभव को संभव बना सकता है। उन्होंने कहा कि प्रहलाद ने अपनों के अत्याचार और असहनीय कष्टों के बीच भी अपने इष्ट का स्मरण नहीं छोड़ा और अंततः ईश्वर की परम कृपा प्राप्त कर इतिहास रचा।

कथा के समापन से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं सृष्टि के पालनहार होते हुए भी उनके माता-पिता को अत्यंत कष्टों का सामना करना पड़ा। इससे यह स्पष्ट होता है कि ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को जीवन में अनेक कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है।

कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संतोष तिवारी ने हारमोनियम के साथ गायन प्रस्तुत किया, जबकि तबले पर राजीव झा एवं ऑर्गन पर चन्द्रप्रकाश ने संगत दी। कथा प्रारंभ में व्यास पूजन श्रीमती सुशीला यादव द्वारा तथा समापन आरती श्रीमती माया उपाध्याय द्वारा संपन्न हुई।

कार्यक्रम में अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. संजीव शर्मा, डी.पी. सिंह, श्रीमती शिमला त्रिपाठी, प्रगति द्विवेदी, शशिकांत शुक्ल, डॉ. अभिषेक, श्रीनाथ तिवारी, पं. आनंद तिवारी, नीरज मिश्र, श्रीमती गीता संसनवाल, ज्योति छिकारा, श्याम कुमारी पाठक, मार्कण्डेय जी एवं आनंद जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृ दिवस समारोह में माताओं का हुआ सम्मान, बच्चों ने आरती उतारकर व्यक्त किया प्रेम और सम्मान | Aarcc Live News Varanasi

आर्क लाइव:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। श्री हरि धर्म विज्ञान सेवा संस्थान में संस्थापिका स्वर्गीय आशा देवी पाठक की स्मृति में मातृ दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने अपनी माताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं की आरती कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ममता, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति होती है तथा जीवन में संस्कारों का पहला पाठ मां ही सिखाती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां प्रेम, शांति और त्याग की साक्षात मूरत होती है। सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किय...

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बने सनबीम स्कूल के टॉपर गोपाल कृष्णन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  96.8% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, सफलता का श्रेय दिया माँ, भगवद्गीता और हनुमान चालीसा को  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव Sunbeam School Bhagwanpur के मेधावी छात्र Gopal Krishnan ने सीबीएसई 12वीं (विज्ञान-पीसीबी) परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता से उन्होंने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गोपाल कृष्णन की सफलता की कहानी केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी देती है। उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माताजी पूजा जी, नियमित संध्या वंदना, Bhagavad Gita और Hanuman Chalisa के पाठ को दिया। गोपाल का मानना है कि आध्यात्मिक गतिविधियाँ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  बचपन से ही रहा शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड  गोपाल के पिता अखिलेश कुमार राय ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय में चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक शिक...

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूँजा वैराग्य, साधना और ईश्वरीय विश्वास का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी, 23 मई 2026। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का सरल एवं प्रभावशाली विवेचन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्न — “मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए?” — का उत्तर देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को राग-द्वेष से मुक्त होकर महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः” का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आसन, ध्यान, धारणा, समाधि, यम, नियम एवं प्रत्याहार जैसे योग के अंगों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति संयमित और संतुलित जीवन जी सकता है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपकर्मों से दूर रहना और ईश्वर की आराधना में स्वयं को निरंतर संलग्न रखना ही मानव जीवन की सार्थकता है। कथा के दूसरे प्रसंग में उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए कहा ...