मनमानी फीस और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी करेगी प्रेस वार्ता | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वृद्धि, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण तथा शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी महानगर वाराणसी ने प्रेस वार्ता आयोजित की है। संगठन का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती अनियमितताओं और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनजागरण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। [ विडियो देखें ] हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री अभिषेक "गोलू" श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में हुए अग्निकांड ने प्रदेशभर को झकझोर दिया। इस दुर्घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और वाराणसी में भी विभिन्न विभागों द्वारा जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दो दिनों के भीतर 35 से अधिक कोचिंग संस्थानों को मानकों के विपरीत पाए जाने पर सील किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इन संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं थीं तो वे वर्षों से प्रशासन की निगरानी में कैसे संचालित होते रहे। संगठन का आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई फिलहाल ...