सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

चन्द्रमा सिंह रचनावली खंड-2 का लोकार्पण, साहित्यकारों ने उनके साहित्यिक योगदान को किया याद | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  चन्द्रमा सिंह रचनावली खंड-2 का लोकार्पण, साहित्यकारों ने याद किया साहित्यिक योगदान राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चन्द्रमा सिंह की 93वीं जयंती पर परिचर्चा, काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 30 जुलाई। राजेश्वरी एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरहुआ में सुप्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रमा सिंह की 93वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। साहित्य और समाज के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में परिचर्चा, काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण साहित्यकार डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह द्वारा संपादित ‘चन्द्रमा सिंह रचनावली’ खंड-2 का लोकार्पण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं साहित्यकार चन्द्रमा सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध इतिहासकार राघवशरण शर्मा ने की। तिब्बतन इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर उमेश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्य...

गुरु पूर्णिमा पर मानव धर्म मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 2000 श्रद्धालु जुटे | AARCC LIVE NEWS VARANASI

मानव धर्म मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 2000 श्रद्धालुओं ने लिया सत्संग का लाभ महात्मा सुजाता बाई जी ने कहा- तत्वदर्शी सद्गुरु के बिना ज्ञान अधूरा, गुरु ही कराते हैं परम तत्व का दर्शन  रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। खनाव,अखरी बाईपास स्थित मानव धर्म मंदिर आश्रम में बुधवार को मानव उत्थान सेवा समिति,शाखा वाराणसी की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में करीब 2000 गुरु भाई-बहनों की उपस्थिति रही। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में सत्संग, आध्यात्मिक विचार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भंडारा प्रसाद वितरण के माध्यम से गुरु की महिमा और मानव जीवन में सद्गुरु की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सद्गुरुदेव सतपाल जी महाराज की आत्मानुभवी शिष्या एवं पूर्वांचल प्रभारी महात्मा सुजाता बाई जी तथा महात्मा महादेवी बाई जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। दोनों संतों ने अपने सत्संग विचारों में गुरु की महिमा, आत्मज्ञान और ...

श्री सर्वेश्वरी समूह ने जारी किया वार्षिक जनसेवा कार्यों का विवरण, 88,390 मरीजों का हुआ उपचार | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  श्री सर्वेश्वरी समूह ने जारी किया वार्षिक जनसेवा कार्यों का विवरण, 88,390 मरीजों का हुआ उपचार रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने संस्था की वार्षिक पत्रिका ‘अघोरेश्वर-स्मारिका वर्ष 2026’ का लोकार्पण किया। उन्होंने पत्रकारों के समसामयिक सामाजिक और आध्यात्मिक सवालों का जवाब भी दिया। बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने कहा कि आज के युवा आधुनिकता की चकाचौंध में अपने बुजुर्गों और संत-महापुरुषों के बताए मार्ग से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अगुआ लोगों का आचरण और व्यवहार व्यापक प्रभाव डालता है, इसलिए उन्हें राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने प्रकृति के असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि मानव के आचरण में गिरावट का प्रभाव प्रकृति पर भी दिखाई दे रहा है। कहीं अत्यधि...

गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 28 जुलाई। काशी स्थित श्री रामेश्वर मठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका, कनाडा और दुबई सहित विदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के दर्शन और सत्संग का लाभ लिया। इस अवसर पर काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का चातुर्मास भी प्रारंभ हुआ, जो आगामी दो माह तक चलेगा। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायं सत्संग, धर्मोपदेश, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस के सत्संग में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि शिष्य के जीवन का मार्गदर्शक, संस्कारों का संवाहक और आत्मकल्याण का पथ प्रदर्शक होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, साधना और भारतीय स...

आयुर्वेदिक-यूनानी बोर्ड की निष्क्रियता के खिलाफ आंदोलन, 30 जुलाई से लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  आयुर्वेदिक-यूनानी पैरामेडिकल संस्थाओं व छात्रों की समस्याओं को लेकर 30 जुलाई से लखनऊ में प्रदेशव्यापी धरना रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव  वाराणसी। आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश की कार्यप्रणाली और लंबे समय से बोर्ड के अक्रियाशील रहने को लेकर आयुर्वेदिक एवं यूनानी पैरामेडिकल संस्थाओं और छात्रों में आक्रोश है। इस संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई 2026 से लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से भेजे गए मांगपत्र में आरोप लगाया गया है कि आयुष विभाग के अधिकारियों की कथित निष्क्रियता और विधि विरुद्ध कार्यों के कारण बोर्ड लंबे समय से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। इससे बोर्ड से संबद्ध आयुर्वेदिक एवं यूनानी पैरामेडिकल संस्थानों, छात्रों और अन्य संबंधित लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मांगपत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बोर्ड के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने ...