सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

AARCC LIVE NEWS VARANASI || आईयूसीटीई में पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का समापन, नवाचार आधारित शिक्षण पर हुआ मंथन

रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी    वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) में 20 फ़रवरी 2026 को “ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन: साइंसेज़, मैथमेटिक्स, सोशल साइंसेज़, ह्यूमैनिटीज़ एंड मैनेजमेंट” विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला का समापन सत्र संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजा पाठक द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती तथा पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समापन सत्र की मुख्य अतिथि प्रो. अनु सिंह लाथर, कुलपति, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली रहीं तथा अध्यक्षता प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई, वाराणसी ने की। प्रो. आशीष श्रीवास्तव, डीन (शैक्षणिक एवं अनुसंधान) ने स्वागत वक्तव्य दिया, जबकि संचालन डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक आचार्य ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. अनु सिंह लाथर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण पद्धतियाँ केवल कक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कक्षा के बाहर भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने समावेशिता, नैतिक मूल्यों और बालिका शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि व...

वाराणसी में राज्य स्तरीय ‘खादी महोत्सव 2026’ संपन्न || AARCC LIVE NEWS VARANASI

  खादी प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, स्थानीय उत्पादों को मिला प्रोत्साहन रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी। जिला उद्योग केंद्र, चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय ‘खादी महोत्सव 2026’ गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ‘नवयुग खादी—परंपरा से प्रगति की राह’ थीम पर आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने किया।                             ◆◆ विडियो देखें ◆◆ महोत्सव में विभिन्न जिलों से आए खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद तथा ग्रामीण उद्योग से निर्मित सामग्री ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खादी उत्पादों की खरीदारी की। अपने संबोधन में श्री मनोज कुमार ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। उन्होंने कारीगरों और उद्यमियों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार करन...

'नादानुराग' संगीत संध्या में गूंजा नाद ब्रह्म, युवा कलाकारों ने बांधा समां | Aarcc Live News Varanasi

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। पिलग्रिम्स पब्लिशिंग एवं शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ‘नादानुराग’ शीर्षक से आयोजित संगीत संध्या का भव्य आयोजन 19 फरवरी 2026 को दुर्गाकुंड स्थित पिलग्रिम्स पब्लिशिंग परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सनातन ज्ञान एवं संस्कृति के संरक्षण और शोध की भावना के साथ शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘ओंकार’ वंदना से हुआ। इस अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की छात्राएं सुश्री डालिया मुखर्जी एवं सुश्री जूलिया मुखर्जी ने शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुरबद्ध प्रस्तुति में नाद ब्रह्म की अनुभूति स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। संगत में तबले पर डॉ. जयदेब मुखर्जी तथा हारमोनियम पर श्रीमती शुचिस्मिता मुखर्जी ने कुशल साथ देकर कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। कलाकारों की तालमेल और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित संगीत प्रेमियों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम के संस्थापक श्री रमानंद तिवारी ने ‘नाद’ के आध्यात्मिक ए...

Sir Sunderlal Hospital में कर्मचारियों के लिए खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ || AARCC LIVE NEWS VARANASI

  वाराणसी/रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी  Institute of Medical Sciences BHU के अंतर्गत संचालित सर सुंदरलाल चिकित्सालय के रुईया ग्राउंड में आज से कर्मचारियों के लिए भव्य खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 12 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें चिकित्सालय के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, हाउसकीपिंग कर्मी, लैब तकनीशियन सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। महोत्सव का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस.एन. संखवार, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर कैलाश कुमार, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकुर सिंह, डॉ. नीलेश, डॉ. पंकज भारती, डॉ. राजेश मीणा एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मनोबल से ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं संभव हैं। आयोजक एवं नर्सिंग अधीक्षक श्री प्रकाश सिंह शर्मा ने बताया कि इस खेल महोत्सव का उद्देश्य 24 घंटे मरीजों की सेवा में समर्पित कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखना है। खेल गतिविधियां आपसी सहयोग, टीम भावना और सकारात्मक प्रति...

वाराणसी: रंगभरी एकादशी पर परंपरा का 'धर्मसंकट', पूर्व महंत ने मंदिर प्रशासन को घेरा; Aarcc Live News की पड़ताल

  ● LIVE UPDATE Aarcc Live News Varanasi रंगभरी एकादशी परंपरा पर विवाद: पूर्व महंत ने उठाए सवाल, मंदिर प्रशासन से की निष्पक्ष जांच की मांग — वाराणसी | रिपोर्ट: आलोक चतुर्वेदी | Aarcc Live News — श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 27 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले आमलकी/रंगभरी एकादशी महोत्सव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर के पूर्व महंत पं. लोकपति तिवारी ने मंदिर प्रशासन पर प्राचीन परंपरा में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। Aarcc Live News को मिले पत्र में उन्होंने प्राचीन रजत प्रतिमा के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 🚨 पूर्व महंत के गंभीर आरोप: • मूल रजत प्रतिमा को रोककर दूसरी प्रतिमा से परंपरा का निर्वहन कराया जा रहा है। • आयोजन के समय महंत आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दबाव बनाया जा...

AARCC LIVE NEWS VARANASI || लहरतारा आश्रम में 18 फरवरी को प्रतिमा अनावरण महोत्सव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना

  वाराणसी/रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी  श्री राम जानकी मंदिर बछरी आश्रम, लहरतारा में परमपूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री गुरुदेव भगवान श्री भागवत दास जी महाराज (त्यागी जी रामायणी) की दिव्य प्रतिमा के अनावरण का भव्य समारोह 18 फरवरी 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (संवत 2082) के पावन अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।                             ■★  विडियो देखें  ★■ आयोजन समिति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। महोत्सव की शुरुआत 16 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे मंगल कलश शोभायात्रा के साथ हुई। इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से यज्ञ-पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विभूषिताचार...

AARCC LIVE NEWS VARANASI ||पाणिनि कन्या महाविद्यालय में 15 दिवसीय ‘पंडित वासुदेव द्विवेदी स्मृति गानमाला’ कार्यशाला का शुभारंभ

  रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी। बौद्धायन सोसायटी संस्था द्वारा आयोजित 15 दिवसीय “पंडित वासुदेव द्विवेदी स्मृति गानमाला” प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में वैदिक पूजन एवं मंगलाचरण के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत के प्रख्यात विद्वान एवं भारत अध्ययन केंद्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. शरदिन्दु कुमार तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंडित वासुदेव द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की और संस्कृत अध्ययन को जीवन से जोड़ने पर विशेष बल दिया।                      ■★  विडियो देखें ★■ विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान, सारनाथ के शब्दविद्यासंकाय के प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी ने संस्कृत को जीवनोपयोगी भाषा बताते हुए इसे व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य नंदिता शास्त्री ने संस्कृत के व्यावहारिक पक्ष को रेखांकित...