AARCC LIVE NEWS VARANASI || लहरतारा आश्रम में 18 फरवरी को प्रतिमा अनावरण महोत्सव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना
वाराणसी/रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी
श्री राम जानकी मंदिर बछरी आश्रम, लहरतारा में परमपूज्य ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री गुरुदेव भगवान श्री भागवत दास जी महाराज (त्यागी जी रामायणी) की दिव्य प्रतिमा के अनावरण का भव्य समारोह 18 फरवरी 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (संवत 2082) के पावन अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
महोत्सव की शुरुआत 16 फरवरी 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे मंगल कलश शोभायात्रा के साथ हुई। इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से यज्ञ-पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विभूषिताचार्य जगद्गुरु संतोषाचार्य जी महाराज (बड़ुवा बाबा जी) करेंगे। आयोजन श्री राम जानकी मंदिर बछरी आश्रम, लहरतारा, वाराणसी द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है।






टिप्पणियाँ