गुजरात के लोकपर्वों के रंगों से सजी ‘फेस्टिव मूड्स’ फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ | AARCC LIVE NEWS VARANASI
पीयूष पटेल की प्रदर्शनी "फेस्टिव मूड्स" का उद्घाटन
आज दिनांक 3 अक्टूबर को गुजरात ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी "कला आलयम" आर्टस गैलरी में उद्घाटित हुई। गुजरात के पर्वों के विविध पक्षों को दर्शाती इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बनारस के वरिष्ठ छायाकारों डा. आनन्द बरनवाल, डा. राधाकृष्ण गणेशन् एवं श्री बिनय रावल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रदर्शनी के विशिष्ट छायाकार श्री पियूष पटेल ने अपने छायांकन के बारे में विस्तार से बताया कि कुल 30 छायाचित्रों में गुजरात के विविध क्षेत्रों – कच्छ, रतनाल, छोटा उदयपुर, खम्बात, दाहोद एवं बड़ोदरा, जूनागढ़, नवापुर आदि में मनाए जाने वाले परम्परागत त्योहारों के विविध प्रसंगों के चित्र हैं, जिनमें जन्माष्टमी, होली, मुहर्रम, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि आदि पर्वों के छायाचित्र शामिल हैं। इनमें अनेक ऐसे लौकिक प्रसंग हैं, जो उन पर्वों के महत्व को दर्शाते हैं। ये सभी अवलोकनीय स्तर के हैं।
छायाकार पियूष पटेल ने इन सभी चित्रों के विविध प्रसंगों एवं बारीकियों को रोचक ढंग से दर्शकों को बताया।
वरिष्ठ छायाकार बिनय रावल ने गुजरात के टीम वर्क का परिचय कराते हुए वहाँ की ललित कला अकादमी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये सभी छायाकार पिछले तीन-चार वर्षों से काशी में प्रदर्शनी करते आए हैं, जो प्रशंसनीय है।
अंत में "कला आलयम" आर्टस गैलरी के संस्थापक डा. राधाकृष्ण गणेशन् ने छायाकार पियूष पटेल के छायांकन की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों के तकनीकी पक्षों की समीक्षा की और इस गैलरी के चयन हेतु आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अनेक स्थानीय छायाकार एवं कलाप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक श्री आशुतोष शास्त्री ने किया।
टिप्पणियाँ