सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पं. विजय नारायण मिश्र की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक व शैक्षणिक जगत ने दी भावभीनी विदाई

 


काशी समाचार

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
वाराणसी

पं. विजय नारायण मिश्र की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक व शैक्षणिक जगत ने दी भावभीनी विदाई

काशी विद्यापीठ के पूर्व संपत्ति अधिकारी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने कहा – अपूरणीय क्षति

वाराणसी ब्यूरो | 4 अक्टूबर 2026

तेरहवीं पर स्व. डॉ. विजय नारायण मिश्र के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते परिजन व गणमान्य लोग।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व संपत्ति अधिकारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. (डॉ.) विजय नारायण मिश्र की तेरहवीं पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबतपुर नियार (भनई का पूरा) में हुआ, जहाँ शिक्षा, समाज और राजनीति से जुड़े गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पं. विजय नारायण मिश्र का निधन 22 सितंबर 2026 को हुआ था। वे काशी विद्यापीठ की छात्र राजनीति और सामाजिक जीवन में सदैव सक्रिय रहे। विश्वविद्यालय में उन्होंने जनसंपर्क अधिकारी और संपत्ति अधिकारी के रूप में सराहनीय सेवाएं दीं। वे एनएसयूआई के संस्थापकों में भी शामिल रहे।

उनके निधन से सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जो शून्य बना है, उसकी भरपाई असंभव है।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते वक्ता
श्रद्धांजलि सभा में विचार रखते वक्ता और उपस्थित गणमान्य लोग।


सभा की अध्यक्षता 'रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान' (ROSA) के सलाहकार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने की। वक्ताओं ने कहा कि पं. मिश्र का संघर्षशील सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

फूलों से सजा स्व. डॉ. विजय नारायण मिश्र का चित्र
पुष्पों से सजा स्व. डॉ. मिश्र का चित्र।




स्व. मिश्र के चित्र के साथ उपस्थित लोग
स्व. मिश्र के चित्र के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करते लोग।




इन्होंने रखे विचार

प्रो. अनिल उपाध्याय, आनन्द मिश्रा (मीडिया प्रभारी, ROSA), प्रो. दिनेश चंद उपाध्याय, वैष्णो दास उपाध्याय, दिनेश प्रसाद शर्मा, प्रो. उदित नारायण चौबे, डॉ. गणेश प्रसाद तिवारी, डॉ. हरिहर चौबे, आशीष तिवारी, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, प्रो. नीरज राय, प्रो. डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. निशांत चौबे, विनोद सिंह, ओम प्रकाश नाविक, डॉ. लक्ष्मी शंकर चौबे, शिव शंकर चौबे, आशुतोष तिवारी, आरती मिश्रा, अनिल चौबे, कमलाकांत पाण्डेय, विनोद चौबे, सुभेच्छा मिश्रा, मुग्धा मिश्रा, शुभम मिश्रा और उत्कर्ष मिश्रा।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कार्यक्रम का समापन अंशुमान मिश्रा के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

वाराणसीकाशी विद्यापीठश्रद्धांजलि सभाविजय नारायण मिश्रROSA






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वाराणसी में 16वां द्विवार्षिक सम्मेलन संपन्न, भूतपूर्व सैनिकों ने उठाई पेंशन और आरक्षण की माँग | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  अखिल भारतीय एलआईसी भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी कल्याण संघ एलआईसी में पुनर्नियोजित भूतपूर्व सैनिकों के हक़ और कल्याण की आवाज़ – 1993 से। 16वां द्विवार्षिक सम्मेलन 03 अक्टूबर 2026 होटल सर्वेश्वरी, वाराणसी संघ का परिचय अखिल भारतीय एलआईसी भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी कल्याण संघ (All India LIC Ex-Servicemen Employees Welfare Association) की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। तब से यह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में पुनर्नियोजित भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा है। सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों से जुड़े मामले संबंधित अधिकारियों के सामने उठाए जाते हैं: वित्तीय सेवा विभाग (DFS), महानिदेशालय पुनर्वास (DGR), भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (DESW), पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DOPPW), भारत सरकार की अन्य एजेंसियाँ तथा केंद्रीय कार्यालय, एलआईसी ऑफ इंडिया, मुंबई। रक्षा कर्मियों के पुनर्वास के महत्व को समझते हुए भारत सरकार ने 1958 में ही उपयुक्त निर्देश जारी किए थे। फिर भी भूतपूर्व सैनिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के कारण नीति का उचित कार्यान्वयन नहीं हो पाया और उन्हें आज...

जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का वाराणसी आगमन, कैंट स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। जनता दल सेकुलर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह के वाराणसी आगमन पर सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जन क्रांति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया महाराज के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव सह बिहार प्रभारी राहुल कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष केदारनाथ, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव रोशन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह सीधे सिंचाई विभाग, सिगरा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान जनता दल सेकुलर के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र प्...

100 विद्यालयों में होगी गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2026, 2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  100 विद्यालयों में होगी गीता ज्ञान प्रतियोगिता, 2 अक्टूबर से होगा शुभारंभ महामना विद्यालय में पोस्टर विमोचन के साथ प्रतियोगिता का शंखनाद, कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और भगवद्गीता के ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से गीता ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन इस वर्ष वाराणसी के 100 विद्यालयों में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से होगा। इसके लिए विद्यालयों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित महामना विद्यालय में महामना संस्कार पुस्तकालय, वाराणसी एवं महामना मालवीय मिशन (बीएचयू इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं गीता के अग्रणी उपासक भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पोस्टर का विमोचन महामना विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू सिंह एवं गणमान्य अतिथियों ने किया...

वाराणसी में शिक्षक सम्मान समारोह: सीबीएसई, आईसीएसई समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित | AARCC LIVE NEWS

  वाराणसी में शिक्षक सम्मान समारोह, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का हुआ सम्मान रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज में रविवार, 6 सितंबर को शाश्वत हिंदू जागृति एवं एनजीटीयू के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिज बिहारी शर्मा तथा प्रज्ञा प्रवाह उत्तर भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य रामाशीष ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत एस. सुब्बाराव, सतीश चंद्र मिश्रा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक सत्यनारायण संखवार तथा वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण स...

चिरईगांव में एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण के 7वें बैच का समापन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  शि रिपोर वाराणसी न्यूज़ डेस्क  वाराणसी ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में एफएलएन की पांच दिनी शिक्षक प्रशिक्षण के 7वें बैच का हुआ समापन    रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   शिक्षक स्कूलों में निखारेंगे बच्चों की भाषा और गणित 📍 चिरईगांव, वाराणसी 📰  — डॉ. एहतेशामुल हक़ प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों और अधिकारियों का समूह फोटो — ब्लॉक संसाधन केंद्र, चिरईगांव 100 प्रशिक्षित शिक्षक 2 बैच 5 दिवसीय प्रशिक्षण 7वां चरण वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में निपुण भारत के अंतर्गत चल रहे एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के सातवें चरण का बुद्धवार को समापन हुआ। दो बैचों में शामिल कुल 100 शिक्षकों को बच्चों की आधारभूत साक्षरता और गणना कौशल मजबूत करने के तरीके बताए गए। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में छात्रों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मज़बूत करने के लिए शिक्षकों को एआरपी संदर्भदाताओं के जरिए शिक्षण के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और...

काशी में स्टार्टअप की उड़ान: FITT-IIT दिल्ली और कोटक बिज़लैब्स ने जोड़ा उद्यमियों को निवेशकों से || AARCC LIVE NEWS VARANASI

  FITT-IIT दिल्ली × कोटक बिज़लैब्स   कोटक बिज़लैब्स 3.0 रोडशो ने वाराणसी में स्टार्टअप को दी नई उड़ान AIC, BHU में पूर्वी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को मेंटर्स, निवेशकों और सफल संस्थापकों से जोड़ा गया।         अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, BHU में अतिथि और उद्यमी    रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव     तिथि 1 अक्टूबर 2026 समय अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे स्थान AIC, प्रबंध अध्ययन संस्थान, BHU, वाराणसी कोटक बिज़लैब्स 3.0 रोडशो का आयोजन आज वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के प्रबंध अध्ययन संस्थान स्थित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर (AIC) में किया गया। इसका आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (FITT) ने कोटक बिज़लैब्स के सहयोग से किया। कार्यक्रम में नवोदित उद्यमी, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और निवेशक एक ही मंच पर एकत्र हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी, जो BHU के संस्थापक हैं, को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उद्घाटन में उपस्थित गणमान्य प्...

प्रो. आशुतोष मोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026, बीएचयू में हुआ भव्य | AARCC LIVE NEWS VARANASI

   राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित प्रो. आशुतोष मोहन का बीएचयू में अभिनंदन  25 वर्षों से अधिक की शिक्षण, शोध एवं अकादमिक नवाचार की उत्कृष्ट यात्रा को मिला राष्ट्रीय सम्मान   रिपोर्ट:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव     वाराणसी, सितंबर 2026: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रबंध शास्त्र संस्थान, प्रबंध शास्त्र संकाय के प्रोफेसर (विपणन एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन) प्रो. आशुतोष मोहन को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किए जाने पर बीएचयू परिवार द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान उन्हें भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया। प्रबंध शास्त्र संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष अभिनंदन समारोह में संस्थान के निदेशक एवं संकाय के अधिष्ठाता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने प्रो. मोहन को इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निदेशक एवं अधिष्ठाता ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में...

पाकुड़ की कस्तूरी कनक बनीं Miss North India 2026, अखबार से माता-पिता को मिली बेटी की जीत की खबर | AARCC LIVE NEWS

  पाकुड़ की बेटी कस्तूरी कनक ने बढ़ाया झारखंड का मान, चुपचाप देहरादून पहुंचकर जीता Miss North India 2026 का खिताब  माता-पिता से छिपाकर भाई के साथ देहरादून पहुंचीं कस्तूरी, उसी दिन ऑनलाइन परीक्षा भी दी; उपलब्धि की खबर अखबार से मिली तो माता-पिता की आंखों में छलका गर्व   रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव   पाकुड़। सपनों को पूरा करने के लिए बड़े शहर की चमक नहीं, बल्कि हौसले, मेहनत और अपनों के विश्वास की जरूरत होती है। इस बात को सच कर दिखाया है पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के बालीआपतरा गांव की 22 वर्षीय    कस्तूरी कनक  ने। छोटे से गांव से निकलकर कस्तूरी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। देहरादून में 6 सितंबर 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में कस्तूरी कनक को ‘Miss North India 2026’ के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें  Miss North India 2026 – Brand Ambassador के रूप में भी सम्मानित किया गया। सपने को पूरा करने के लिए माता-पिता से भी छिपाई बात कस्तूरी की सफलता की कहानी इसल...

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद चुनाव: इन्द्रेश मिश्रा बने वाराणसी क्षेत्रीय अध्यक्ष | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय चुनाव संपन्न, इन्द्रेश मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए रिपोर्ट/ आलोक  चतुर्वेदी /सचिन देव  वाराणसी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (उप्र) के वाराणसी क्षेत्र की प्रबंध समिति का चुनाव सोमवार, 7 सितंबर 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टेशन, वाराणसी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश राय तथा आजमगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की देखरेख में कराई गई। चुनाव के दौरान वाराणसी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, शाखा मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन के प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। निर्वाचन के बाद उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन्द्रेश मिश्रा बने क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुनाव में इन्द्रेश मिश्रा को रोडवेज कर्मचारी संयुक्...