शि
रिपोर
ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में एफएलएन की पांच दिनी शिक्षक प्रशिक्षण के 7वें बैच का हुआ समापन
रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव
शिक्षक स्कूलों में निखारेंगे बच्चों की भाषा और गणित
वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में निपुण भारत के अंतर्गत चल रहे एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के सातवें चरण का बुद्धवार को समापन हुआ। दो बैचों में शामिल कुल 100 शिक्षकों को बच्चों की आधारभूत साक्षरता और गणना कौशल मजबूत करने के तरीके बताए गए।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में छात्रों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मज़बूत करने के लिए शिक्षकों को एआरपी संदर्भदाताओं के जरिए शिक्षण के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और नई पाठ्य-पुस्तकों के उपयोग की जानकारी दी गई।
बच्चों की सीखने की क्षमता पहचानने, पिछड़ रहे विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण करने और प्रवाहपूर्ण पठन का अभ्यास कराने के तरीके भी समझाए गए। संदर्भदाताओं ने कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने और प्रत्येक बच्चे की प्रगति पर नजर रखने पर जोर दिया।
शिक्षकों को साप्ताहिक आकलन के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक स्तर की समीक्षा करने और उसके आधार पर आगे की शिक्षण योजना तैयार करने की जानकारी दी गई। खेल के माध्यम से गतिविधियां कराने पर चर्चा की गई। पहेलियों को भी शामिल किया गया है। अभ्यास में कर के सीखने पर जोर दिया गया है।
प्रशिक्षण में शामिल प्रमुख बिंदु
- निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों व नई पाठ्य-पुस्तकों की जानकारी
- पिछड़ रहे विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण
- प्रवाहपूर्ण पठन का अभ्यास
- कक्षा में गतिविधि व खेल आधारित शिक्षण
- साप्ताहिक आकलन व आगे की शिक्षण योजना
- पहेलियों व करके सीखने पर बल
प्रशिक्षण में संदर्भदाता एआरपी श्रीनिवास सिंह, एआरपी संतोष मौर्य, एआरपी रश्मि त्रिपाठी, एआरपी रवींद्र यादव, एआरपी उमेश त्रिपाठी सहित अन्य ने सहयोग किया।
इस अवसर पर शिक्षकों में गोविन्द प्रसाद, अशोक यादव, एहतेशामुल हक, इंदु, आनन्द कुशवाहा, इमरान खान, राजीव दयाल, आनंद पाण्डेय, महेंद्र कुमार, यासमीन बेगम, महबूब आलम, राम आधार, आमरा जमाल, हेमंत मौर्य, हेना कौसर, सुल्तान अहमद, राम आसरे, जया श्रीवास्तव, शशि प्रभा, मुहम्मद महताब इत्यादि अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
🙏 सहयोगी संदर्भदाता (एआरपी)
श्रीनिवास सिंह • संतोष मौर्य • रश्मि त्रिपाठी • रवींद्र यादव • उमेश त्रिपाठी

टिप्पणियाँ