सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, रामेश्वर मठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रिपोर्ट/ आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 28 जुलाई। काशी स्थित श्री रामेश्वर मठ में गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका, कनाडा और दुबई सहित विदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के दर्शन और सत्संग का लाभ लिया। इस अवसर पर काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का चातुर्मास भी प्रारंभ हुआ, जो आगामी दो माह तक चलेगा। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः एवं सायं सत्संग, धर्मोपदेश, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस के सत्संग में जगद्गुरु शंकराचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि शिष्य के जीवन का मार्गदर्शक, संस्कारों का संवाहक और आत्मकल्याण का पथ प्रदर्शक होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, साधना और भारतीय स...

आयुर्वेदिक-यूनानी बोर्ड की निष्क्रियता के खिलाफ आंदोलन, 30 जुलाई से लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  आयुर्वेदिक-यूनानी पैरामेडिकल संस्थाओं व छात्रों की समस्याओं को लेकर 30 जुलाई से लखनऊ में प्रदेशव्यापी धरना रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव  वाराणसी। आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश की कार्यप्रणाली और लंबे समय से बोर्ड के अक्रियाशील रहने को लेकर आयुर्वेदिक एवं यूनानी पैरामेडिकल संस्थाओं और छात्रों में आक्रोश है। इस संबंध में विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई 2026 से लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से भेजे गए मांगपत्र में आरोप लगाया गया है कि आयुष विभाग के अधिकारियों की कथित निष्क्रियता और विधि विरुद्ध कार्यों के कारण बोर्ड लंबे समय से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। इससे बोर्ड से संबद्ध आयुर्वेदिक एवं यूनानी पैरामेडिकल संस्थानों, छात्रों और अन्य संबंधित लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मांगपत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बोर्ड के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने ...

जंगमवाड़ी मठ में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव, श्रद्धा-भक्ति से गूंजेगा काशी | AARCC LIVE NEWS VARANASI

जंगमवाड़ी मठ में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के केंद्र श्री जंगमवाड़ी मठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री जगद्गुरु विश्वाराध्य ज्ञान सिंहासन, श्री जंगमवाड़ी मठ में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 5 बजे श्री जगद्गुरु विश्वाराध्य जी के स्मृति मंडप में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। इस दौरान रुद्राभिषेक, अष्टोत्तर नामार्चन, बिल्वार्चन एवं महाआरती संपन्न होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक शामिल होकर गुरु चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे श्री जगद्गुरु विश्वाराध्य जी की पावन गद्दी पर महामंगल आरती का आयोजन किया जाएगा। महामंगल आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा के ...

27 किलो चांदी की टप्पेबाजी का 11 दिन बाद भी खुलासा नहीं, सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  27 किलो चांदी की टप्पेबाजी का 11 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, सर्राफा व्यापारियों में बढ़ा आक्रोश रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी। वाराणसी में करीब 11 दिन पहले हुई लगभग 27 किलो चांदी की टप्पेबाजी की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से सर्राफा व्यापारियों में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों के अनुसार चोरी गई चांदी की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है। घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही चोरी गया माल बरामद किया जा सका है। मामले को लेकर अग्रवाल भवन, सूड़िया में सर्राफा व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और घटना के खुलासे में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई। व्यापारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी की टप्पेबाजी की घटना के बावजूद अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।                【 वीडियो देखिए यहाँ ...

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त समारोह 29 जुलाई को, 11,958 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त महोत्सव 29 जुलाई को, 11,958 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां 51 स्वर्ण पदकों से सम्मानित होंगे 29 मेधावी छात्र-छात्राएं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव  वाराणसी, 27 जुलाई 2026। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का 44वां दीक्षान्त महोत्सव 29 जुलाई 2026 को प्रातः 9 बजे विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृत संस्कृति और शैक्षिक उत्कृष्टता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रो. आशुतोष शर्मा होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्...