इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को अपना शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे ही भविष्य में राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। उनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही देश को ऊँचाइयों तक ले जा सकती है। वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सुधा पाण्डेय,प्राचार्य,पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी, वाराणसी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह संपूर्ण प्रस्तुति भारतवर्ष की सांस्कृतिक विविधता की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। || यहाँ पर वीडियो देखें || बच्चों ने ...