जो फिट है वही हिट है : ए स्कूल ऑफ गुरुकुल डिगिया का वार्षिक खेलकूद महोत्सव आरोहण सम्पन्न || AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट:आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी, 24 दिसंबर 2025। नाटी इमली स्थित गणेश मण्डपम में ए स्कूल ऑफ गुरुकुल डिगिया, जैतपुरा का वार्षिक खेलकूद महोत्सव आरोहण आज प्रातः 10 बजे बड़े उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।
महोत्सव में विद्यालय के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और टीम‑स्पिरिट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स धाविका मिसेज नीलू मिश्रा रहीं, जिन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो फिट है वही हिट है और भविष्य उन्हीं का उज्ज्वल होता है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं,क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखकर उन्हें मल्टीग्रेन, फल और पोषण से भरपूर आहार दें तथा अच्छे संस्कार, प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक संवाद के माध्यम से उनके व्यक्तित्व में निखार लाएँ।
विद्यालय की निदेशिका ममता जायसवाल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हार से डरना नहीं, जीत से रुकना नहीं और समझाया कि असफलता सफलता की सीढ़ी है, इसलिए सतत प्रयास ही वास्तविक उपलब्धि का आधार है।
आयोजकों ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ जीवन‑शैली को प्रोत्साहन देना और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।










टिप्पणियाँ