सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी

 वाराणसी।

आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को अपना शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे ही भविष्य में राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। उनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही देश को ऊँचाइयों तक ले जा सकती है।

वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सुधा पाण्डेय,प्राचार्य,पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी, वाराणसी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह संपूर्ण प्रस्तुति भारतवर्ष की सांस्कृतिक विविधता की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। 

                            ||  यहाँ पर वीडियो देखें   ||

बच्चों ने दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के प्रमुख लोक एवं शास्त्रीय नृत्यों का सुंदर प्रदर्शन किया, जो अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रो. राजकिशोर शर्मा एवं सह-प्रबंधक श्री आलोक विमल ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री केशव पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहना अत्यंत आवश्यक है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा रेट्रो थीम, राजस्थानी नृत्य, ‘यमराज की अदालत’, मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित अनेक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर श्री अजय गर्ग, श्री राजेश, श्रीमती उन्मना दीक्षित, श्री आशीष, श्री विनय कुशवाहा (टेक्निकल हेड, आर.डी. इंस्टिट्यूट ऑफ सिस्टमैटिक लर्निंग) तथा श्री आसिफ (ऑफिस कोऑर्डिनेटर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. रचना शर्मा द्वारा किया गया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृ दिवस समारोह में माताओं का हुआ सम्मान, बच्चों ने आरती उतारकर व्यक्त किया प्रेम और सम्मान | Aarcc Live News Varanasi

आर्क लाइव:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। श्री हरि धर्म विज्ञान सेवा संस्थान में संस्थापिका स्वर्गीय आशा देवी पाठक की स्मृति में मातृ दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने अपनी माताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं की आरती कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ममता, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति होती है तथा जीवन में संस्कारों का पहला पाठ मां ही सिखाती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां प्रेम, शांति और त्याग की साक्षात मूरत होती है। सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किय...

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बने सनबीम स्कूल के टॉपर गोपाल कृष्णन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  96.8% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, सफलता का श्रेय दिया माँ, भगवद्गीता और हनुमान चालीसा को  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव Sunbeam School Bhagwanpur के मेधावी छात्र Gopal Krishnan ने सीबीएसई 12वीं (विज्ञान-पीसीबी) परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता से उन्होंने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गोपाल कृष्णन की सफलता की कहानी केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी देती है। उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माताजी पूजा जी, नियमित संध्या वंदना, Bhagavad Gita और Hanuman Chalisa के पाठ को दिया। गोपाल का मानना है कि आध्यात्मिक गतिविधियाँ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  बचपन से ही रहा शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड  गोपाल के पिता अखिलेश कुमार राय ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय में चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक शिक...

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूँजा वैराग्य, साधना और ईश्वरीय विश्वास का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी, 23 मई 2026। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का सरल एवं प्रभावशाली विवेचन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्न — “मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए?” — का उत्तर देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को राग-द्वेष से मुक्त होकर महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः” का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आसन, ध्यान, धारणा, समाधि, यम, नियम एवं प्रत्याहार जैसे योग के अंगों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति संयमित और संतुलित जीवन जी सकता है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपकर्मों से दूर रहना और ईश्वर की आराधना में स्वयं को निरंतर संलग्न रखना ही मानव जीवन की सार्थकता है। कथा के दूसरे प्रसंग में उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए कहा ...