सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी। आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को इंदिरा गांधी महिला इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को अपना शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे ही भविष्य में राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। उनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही देश को ऊँचाइयों तक ले जा सकती है। वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सुधा पाण्डेय,प्राचार्य,पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी, वाराणसी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह संपूर्ण प्रस्तुति भारतवर्ष की सांस्कृतिक विविधता की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है।                               ||  यहाँ पर वीडियो देखें   || बच्चों ने ...

सनबीम सनसिटी में गूंजा ई-स्पोर्ट्स का जोश, ‘LEVEL UP’ इंटर-स्कूल चैलेंज में 17 स्कूलों के 170 छात्र आमने-सामने || AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट:आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी।आधुनिक तकनीक और प्रतिस्पर्धी गेमिंग संस्कृति के संगम के रूप में सनबीम सनसिटी में शनिवार को LEVEL UP – इंटर-स्कूल ई-स्पोर्ट्स चैलेंज एवं वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ।  दो दिवसीय यह इवेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा विद्यालय-स्तरीय ई-स्पोर्ट्स आयोजन माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के 17 प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 170 छात्रों ने भागीदारी दर्ज कराई है। उद्घाटन समारोह का उत्साह: कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन सनबीम ग्रुप के मानद निदेशक श्री हर्ष माधोक, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री आशीष राय तथा सनबीम सनसिटी की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मंच से संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ई-स्पोर्ट्स अब वैश्विक स्तर पर मुख्यधारा खेलों की श्रेणी में शामिल हो रहे हैं और स्कूल स्तर पर संरचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना समय की जरूरत है।   मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रसिद्ध ई-स्पोर्ट्स कास्टर एवं कमेंटेटर श्री पियूष ‘Spero’ बठला ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंन...

महामना मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई // AARCC LIVE NEWS VARANASI

वाराणसी:रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  महामना मालवीय मिशन शहर इकाई, वाराणसी के तत्वावधान में भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 164वीं जयंती का आयोजन बुधवार को गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मंच सज्जा के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का काशी हिंदू विश्वविद्यालय की कुलगीत के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण महामना मालवीय मिशन शहर इकाई के संगठन मंत्री श्री ओम प्रकाश शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।  विषय प्रवर्तन एवं संस्था के उद्देश्यों पर डॉ. हरेन्द्र राय, सदस्य शिक्षा आयोग एवं पूर्व छात्र बीएचयू ने अपने विचार रखे। वक्ता सत्र में प्रो. अरविंद जोशी, प्रो. गुलाब चंद्र जायसवाल (विशिष्ट अतिथि), श्री हर्ष सिंह ( अध्यक्ष, महामना मालवीय मिशन शहर इकाई, वाराणसी ) तथा मुख्य अतिथि प्रो. हरिकेश सिंह ने महामना मालव...

आईयूसीटीई के 12वें स्थापना दिवस पर ‘विकसित भारत @2047’ विषयक राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी  वाराणसी। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में बुधवार को 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर “विकसित भारत @2047: शिक्षक शिक्षा में नवाचार, भारतीय ज्ञान परम्परा के विशेष संदर्भ में” विषय पर एक भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, वाराणसी के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जी नेगी रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई, वाराणसी ने की। स्वागत उद्बोधन प्रो. आशीष श्रीवास्तव, डीन (शैक्षणिक एवं...

महमूरगंज माहेश्वरी भवन में अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ || AARCC LIVE NEWS VARANASI

 वाराणसी:रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी आयोजन का शुभारंभमाहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में स्थानीय माहेश्वरी भवन,महमूरगंज के मुख्य सभागार में अष्टदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ हुआ।                                ||   यहां पर वीडियो देखें    || प्रथम दिवस प्रातः कलश पूजन के उपरांत श्रीरामजानकी मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कथा वाचक व मुख्य संदेश: कथा के प्रथम दिवस अपराह्न सत्र में श्री श्याम मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित संजय शास्त्री जी ने कथा प्रवचन करते हुए श्रीमद्भागवत के महात्म्य और गोकर्ण उपाख्यान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और प्रेम से भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के त्रिताप नष्ट होते हैं, धुंधकारी जैसे महापापी का भी सात दिन में उद्धार हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति सरल हो जाती है। धर्मोपदेश की मुख्य बातें: कथानक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि के...

जो फिट है वही हिट है : ए स्कूल ऑफ गुरुकुल डिगिया का वार्षिक खेलकूद महोत्सव आरोहण सम्पन्न || AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट:आलोक चतुर्वेदी   वाराणसी, 24 दिसंबर 2025। नाटी इमली स्थित गणेश मण्डपम में ए स्कूल ऑफ गुरुकुल डिगिया, जैतपुरा का वार्षिक खेलकूद महोत्सव आरोहण आज प्रातः 10 बजे बड़े उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।   महोत्सव में विद्यालय के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और टीम‑स्पिरिट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।                 ||    वीडियो यहाँ पर देखें   || कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स धाविका मिसेज नीलू मिश्रा रहीं, जिन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो फिट है वही हिट है और भविष्य उन्हीं का उज्ज्वल होता है जो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं,क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखकर उन्हें मल्टीग्रेन, फल और पोषण से भरपूर आहार दें तथा अच्छे संस्कार, प्रेरणादायक कहानियों और सकारात्मक संवाद के माध्यम से उनके व्यक्तित्व में निखार लाएँ। विद्यालय की निदेशिका ...

डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज में उर्दू शायरों व साहित्यकारों की फोटो गैलरी का उद्घाटन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी। पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के उर्दू विभाग में उर्दू भाषा के प्रसिद्ध शायरों एवं साहित्यकारों की फोटो गैलरी का भव्य उद्घाटन किया गया। गैलरी का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल एवं प्रबंधक माननीय अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी भाषा के महान साहित्यकार और शायर उस देश की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर के निर्माता होते हैं। उनके योगदान, रचनाओं और स्मृतियों को संरक्षित करना समाज और शिक्षा जगत का दायित्व है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों और शायरों की फोटो गैलरी केवल चित्रों का संग्रह नहीं होती, बल्कि यह साहित्य, इतिहास और संस्कृति का दृश्य अभिलेख (विज़ुअल आर्काइव) होती है, जो अतीत को वर्तमान से जोड़ते हुए भविष्य को दिशा देती है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की पहल शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध बनाती है तथा विद्यार्थियों को साहित्यिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। इससे छात्रों में साहित्य के प्रति जिज्ञासा, ...