रोटरी क्लब वाराणसी गंगा में "बरसो रे मेघा-मेघा" थीम पर तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रोटरी क्लब वाराणसी गंगा में तीज महोत्सव होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में "बरसो रे मेघा-मेघा" मानसून थीम पर भव्य आयोजन ॥ 🌂 ॥ रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडिज विंग द्वारा होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम रहा "बरसो रे मेघा-मेघा मानसून", जिसने पूरे आयोजन स्थल को सावन के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की संयोजिका नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल एवं सीता जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीज की शुभकामनाएं दीं। तीजोत्सव के इस रंगीन फुहार में आप सभी का इस कार्यक्रम तीज की हल्की फुहार के साथ हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। — नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल एवं सीता जायसवाल, कार्यक्रम संयोजिका आयोजन की शुरुआत उषा जैन द्वारा सभी अतिथियों को टीका लगाकर स्वागत करने के साथ हुई, तत्पश्चात गणेश वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रमुख समाजसेविका रीना गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह तीज ऐसा कार्यक्रम है, जो परिवार के सभी सदस्यों के बीच भारतीय संस्कृति की झलक पेश करता है। सभी ...