रोटरी क्लब वाराणसी गंगा में "बरसो रे मेघा-मेघा" थीम पर तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/ सचिन देव
रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडिज विंग द्वारा होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम रहा "बरसो रे मेघा-मेघा मानसून", जिसने पूरे आयोजन स्थल को सावन के रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल एवं सीता जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीज की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन की शुरुआत उषा जैन द्वारा सभी अतिथियों को टीका लगाकर स्वागत करने के साथ हुई, तत्पश्चात गणेश वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रमुख समाजसेविका रीना गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया।
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
- "चलो सखी देख आएं गौरा की सैंया" — कजरी गीत पर नृत्य प्रस्तुति (अंजु गोयल, जूली गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, ज्योति गुप्ता)
- "माहरी छतरी के नीचे" (राजेंद्र जायसवाल एवं सीता जायसवाल)
- "जूबी-जूबी" (शिल्पा अग्रवाल)
- "ताल से ताल मिला" (प्रिया कंवर वर्मा)
- "बरसो रे मेघा-मेघा" एवं "टिप टिप बरसा पानी" (अनीता जायसवाल)
- "मोहे रंग दो लाल" (संपा सेन)
रंग-बिरंगी वेशभूषा, गीत-संगीत और नृत्य से सराबोर इस तीज महोत्सव ने सभी उपस्थित सदस्यों को सावन के उल्लास में डुबो दिया।









टिप्पणियाँ