100 प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास
रिपोर्ट / आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी। सीबीएसई कक्षा-12 परीक्षा परिणाम 2026 में इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समूह की सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
इस वर्ष सनबीम शिक्षण समूह की विभिन्न शाखाओं से कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
समूह में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का गौरव सनबीम लहरतारा की छात्रा दीया जीवनानी को मिला, जिन्होंने मानविकी वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
वहीं सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2 प्रतिशत, सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जीव विज्ञान वर्ग में सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार एवं सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वाणिज्य वर्ग में अर्णव सिंह ने 98 प्रतिशत तथा गणित वर्ग में इशिता सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संयुक्त सनबीम वर्ग टॉपर्स
वर्ग विद्यार्थी विद्यालय प्रतिशत
मानविकी दीया जीवनानी सनबीम लहरतारा 98.4%
गणित इशिता सिंह सनबीम भगवानपुर 96.6%
वाणिज्य अर्णव सिंह सनबीम वरुणा 98%
जीव विज्ञान मनस्वी मेहता सनबीम भगवानपुर 97%
विद्यालयवार परिणामों में सनबीम भगवानपुर से 425, सनबीम वरुणा से 289, सनबीम लहरतारा से 243, सनबीम सनसिटी से 255 तथा सनबीम सारनाथ से 79 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। सभी शाखाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसरों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाइयाँ बांटकर सफलता का जश्न मनाया। विशेष रूप से छात्रावास के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड स्थापित किए।
विद्यालयवार औसत प्रदर्शन
सनबीम भगवानपुर – 81.6%
सनबीम वरुणा – 80%
सनबीम लहरतारा – 79.86%
सनबीम सारनाथ – 79.41%
सनबीम सनसिटी – 75.46%
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, सहनिदेशिका प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक हर्ष मधोक ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी सनबीम समूह के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर डीन एकेडेमिक्स एवं इनोवेशन आदित्य चौधरी, सीओओ संदीप मुखर्जी, सीओओ आशीष राय सहित विभिन्न शाखाओं की प्रधानाचार्याओं — मौसमी भट्टाचार्या (भगवानपुर), परवीन कैसर (लहरतारा), डॉ. अनुपमा मिश्रा (वरुणा), अर्चना सिंह (सनसिटी) एवं तनुजा सिंह (सारनाथ) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
सनबीम शिक्षण समूह द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
















टिप्पणियाँ