सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काशी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी | AARCC LIVE NEWS VARANASI


रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी

वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा रविवार को गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के गर्दे सभागार में भव्य पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे।

समारोह की शुरुआत ‘इवेंट प्लानर’ के नीरज सेठ की टीम द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को कमेटी की ओर से अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं मंचासीन संरक्षकगण का भी अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”, महामंत्री राजू वर्मा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र और बैज प्रदान किए गए।
अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस वर्ष बाबा कालभैरव जी की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर “काशी के कोतवाल” स्मारिका का भी प्रकाशन कराया जाएगा।

मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति को जब कोई दायित्व मिलता है तो उसे अपने निजी सुखों के साथ समझौता करना पड़ता है। पदाधिकारी बनने के बाद समाज, प्रदेश और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि समाज के कार्यक्रमों में यदि कोई त्रुटि होती है तो उसकी जिम्मेदारी पूरे समाज की होती है, जबकि सफलता का श्रेय अक्सर किसी एक व्यक्ति को मिलता है। उन्होंने आगामी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बाबा कालभैरव से प्रार्थना भी की।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी सलाहकार सदस्यों को मनोनयन पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह के दौरान नीरज सेठ के संयोजन में कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए तथा गुलाब की पंखुड़ियों से फूलों की होली भी खेली गई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद एवं सलाहकार सदस्य किशोर कुमार सेठ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनुज गौतम ने दिया।

मारोह में संरक्षकगण गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ “बच्चू”, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह सहित मुरली मनोहर सिंह, डॉ. कैलाश सिंह विकास, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, एडवोकेट दुर्गा प्रसाद सेठ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, सत्यप्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, सत्यनारायण सेठ, सतीश कुमार सिंह, अमित सोनी मंटू, जनार्दन वर्मा, एडवोकेट सुरेंद्र सेठ, अवधेश सेठ, प्रताप सिंह, संदीप सेठ, रूपा गौतम, सुनिति सिंह, दिव्या सिंह, सुनंदा सेठ, ईशा सेठ समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृ दिवस समारोह में माताओं का हुआ सम्मान, बच्चों ने आरती उतारकर व्यक्त किया प्रेम और सम्मान | Aarcc Live News Varanasi

आर्क लाइव:-आलोक चतुर्वेदी/सचिनदेव   वाराणसी। श्री हरि धर्म विज्ञान सेवा संस्थान में संस्थापिका स्वर्गीय आशा देवी पाठक की स्मृति में मातृ दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने अपनी माताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं की आरती कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ममता, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति होती है तथा जीवन में संस्कारों का पहला पाठ मां ही सिखाती है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां प्रेम, शांति और त्याग की साक्षात मूरत होती है। सह निदेशक आशुतोष पाठक एवं सौरभ पाठक ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किय...

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बने सनबीम स्कूल के टॉपर गोपाल कृष्णन | AARCC LIVE NEWS VARANASI

  96.8% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय और परिवार का गौरव, सफलता का श्रेय दिया माँ, भगवद्गीता और हनुमान चालीसा को  रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी/सचिन देव Sunbeam School Bhagwanpur के मेधावी छात्र Gopal Krishnan ने सीबीएसई 12वीं (विज्ञान-पीसीबी) परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता से उन्होंने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गोपाल कृष्णन की सफलता की कहानी केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी देती है। उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी माताजी पूजा जी, नियमित संध्या वंदना, Bhagavad Gita और Hanuman Chalisa के पाठ को दिया। गोपाल का मानना है कि आध्यात्मिक गतिविधियाँ मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  बचपन से ही रहा शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड  गोपाल के पिता अखिलेश कुमार राय ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय में चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक शिक...

पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में गूँजा वैराग्य, साधना और ईश्वरीय विश्वास का संदेश | AARCC LIVE NEWS VARANASI

 रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी वाराणसी, 23 मई 2026। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था संस्कृति सेवा न्यास द्वारा पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास डॉ. अनुरंजिका चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का सरल एवं प्रभावशाली विवेचन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित द्वारा पूछे गए प्रश्न — “मरणासन्न व्यक्ति को क्या करना चाहिए?” — का उत्तर देते हुए डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को राग-द्वेष से मुक्त होकर महर्षि पतंजलि के सूत्र “योगश्चित्तवृत्ति निरोधः” का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आसन, ध्यान, धारणा, समाधि, यम, नियम एवं प्रत्याहार जैसे योग के अंगों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति संयमित और संतुलित जीवन जी सकता है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए अपकर्मों से दूर रहना और ईश्वर की आराधना में स्वयं को निरंतर संलग्न रखना ही मानव जीवन की सार्थकता है। कथा के दूसरे प्रसंग में उन्होंने सृष्टि की उत्पत्ति का वर्णन करते हुए कहा ...