रिपोर्ट:- आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी।खोजवाँ स्थित वात्सल्य एकेडमी में चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से 51 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी कन्याओं के चरणों में आलता लगाकर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें दक्षिणा एवं उपहार भी भेंट किए गए। विद्यालय परिवार ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ उनका पूजन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पंडित शिवानंद पाठक ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है।
कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद कुमार वर्मा, सौरभ पाठक, आशुतोष पाठक, अनुश्री, राखी, कीर्तन, मौसमी, शगुन, इंद्राणी, आनंद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









टिप्पणियाँ