अग्रवाल महासभा ने गणतंत्र दिवस पर मदर टेरेसा दीनहीन आश्रम में किया अन्नदान, बाँटी खुशियाँ | AARCC LIVE NEWS VARANASI
वाराणसी।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिवाला स्थित मदर टेरेसा दीनहीन सदगति आश्रम में सेवा एवं समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवास कर रहे लगभग सैकड़ों असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के लिए करीब 10 कुंतल खाद्यान्न एवं हरी सब्जियों का वितरण किया गया।
संस्था के संरक्षक एवं काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल (हरे कृष्ण ज्वेलर्स) तथा अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आश्रम के निवासियों का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया और अपने हाथों से मिठाइयाँ खिलाकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं।
अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा से आत्मिक संतोष और अपार आनंद की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम के दौरान सुनीता अग्रवाल ने तिरंगा लहराते हुए वंदेमातरम् का उद्घोष किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
महामंत्री आमोद अग्रवाल ने बताया कि आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगभग 7 कुंतल खाद्यान्न प्रदान किया गया, जिसमें चावल, दाल, आलू, मटर, प्याज़, टमाटर, खाद्य तेल, फल एवं मिष्ठान शामिल रहे।
सलिल अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था का सौभाग्य है कि पिछले कई वर्षों से आश्रम में सेवा करने का अवसर मिल रहा है। वहीं बजरंग अग्रवाल एवं उर्मिला अग्रवाल ने सभी असहाय एवं बुजुर्ग निवासियों को समोसा खिलाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
इस पुण्य कार्य में श्याम जी अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल (चुनरी), दीपक अग्रवाल (शिवाला), मोहन अग्रवाल (छत्ता तले) एवं अमित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
















टिप्पणियाँ