संकट मोचन युवा कीर्तन मण्डल द्वारा क्रूज पर चला ‘जय सियाराम’ कीर्तन कार्यक्रम सम्पन्न | AARCC LIVE NEWS VARANASI
रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी
वाराणसी।
संकट मोचन युवा कीर्तन मण्डल, वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण ‘जय सियाराम कीर्तन-भजन कार्यक्रम’ क्रूज पर चला, जो पूरी तरह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कूज प्रातः 9:30 बजे अस्सी घाट से आदिकेशव घाट तक निकाली गई।
कूज के दौरान कीर्तन मण्डल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम के नाम का कीर्तन किया। “जय सियाराम” के गगनभेदी जयघोष से सम्पूर्ण मार्ग भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। क्रूज के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कीर्तन का स्वागत किया।
इस भक्ति-क्रूज में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, रामभक्त, युवा वर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य काशी की आध्यात्मिक परंपरा को सुदृढ़ करना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना रहा।
कार्यक्रम के सफल समापन पर संकट मोचन युवा कीर्तन मण्डल के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।







टिप्पणियाँ