वाराणसी में शिक्षक सम्मान समारोह, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का हुआ सम्मान रिपोर्ट/आलोक चतुर्वेदी / सचिन देव वाराणसी। निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज में रविवार, 6 सितंबर को शाश्वत हिंदू जागृति एवं एनजीटीयू के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिज बिहारी शर्मा तथा प्रज्ञा प्रवाह उत्तर भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य रामाशीष ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत एस. सुब्बाराव, सतीश चंद्र मिश्रा, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक सत्यनारायण संखवार तथा वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण स...
टिप्पणियाँ